Bharwa Masala Recipe: रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर लोग बोर हो जाते हैं, तब अक्सर घरों में भरवां सब्जी बनाई जाती है. अगर आपके घर में भी लोग भरवां सब्जी खाना पसंद करते हैं, इसलिए आप बाजार से खरीदकर आप भरवां मसाला लाते हैं और उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. मगर अब आप भरवां मसाला को अपनी रसोई में ही आसानी से तैयार कर सकते है और इससे आप बाजार के मिलावटी मसालों को खरीदने से भी बच जाएंगे. भरवां सब्जी का स्वाद उसके मसालों में ही छिपा होता है और इसलिए अब बाजारों में भी भरवां मसाला खूब बिकता है.
भरवां मसाला घर पर आसानी से बना सकते हैं, इसे आपकी रसोई में मौजूद मसालों से ही तैयार किया जा सकता है. भरवां मसाले का आप सिर्फ भरवां सब्जी में ही नहीं बल्कि सिंपल सब्जी का स्वाद भी बढ़ाने के लिए कर सकते हैं. भरवां मसाला डालने से खाने का स्वाद कई गुना बढ जाता है. आइए घर पर भरवां मसाला बनाने का आसान तरीका जानते हैं.
भरवां मसाला बनाने के लिए सामग्री
भरवां मसाला बनाने का तरीका
सब्जी में कैसे करें इस्तेमाल?
इस मसाले का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकती हैं.भरवां भिंडी, करेला और बैंगन बनाने के लिए इसे सीधे सब्जी में भर सकते हैं.वहीं आलू, सूखी भिंडी या दूसरी सब्जियों में पकाते समय एक से दो चम्मच मसाला डालकर भी स्वाद बढ़ाया जा सकता है. इस मसाले को बनाने के बाद हमेशा साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में रखें. नमी से बचाकर रखने पर यह लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क