Flaxseed oil for Hair: बारिश-मॉनसून में झड़ रहे बाल? इस तरह जड़ों में लगाएं अलसी का तेल, बनाना है बेहद आसान

Flaxseed oil for Strong Hair: अगर आपके बाल भी बारिश और मॉनसून में बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो यहां हम आपको घर पर ही अलसी का तेल बनाना सिखा रहे हैं. ये तेल बालों को हेल्दी और सुंदर बनाने में बहुत मददगार है.

Advertisement
घर में बनाकर लगाएं ये तेल (Photo: ITG) घर में बनाकर लगाएं ये तेल (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST

खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और मानसून के मौसम में बढ़ती नमी के कारण बालों का झड़ना एक बेहद आम समस्या बन चुका है. बाजार में मिलने वाले महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स और हेयर ट्रीटमेंट कई बार बालों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में अगर आप भी टूटते और पतले होते बालों से परेशान हैं तो अलसी के बीज आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं.

Advertisement

ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर अलसी बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें अंदर से मजबूत बनाती है. आप घर पर मौजूद सिर्फ 2 चीजों की मदद से बेहद आसानी से शुद्ध अलसी का तेल तैयार कर सकते हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से न सिर्फ बालों का झड़ना बंद होगा, बल्कि पतले बाल भी तेजी से घने और लंबे होने लगेंगे.

हेयरफॉल के पीछे कई मेडिकल कारण भी होते हैं जिसके लिए आपको डॉक्टर से टेस्ट जरूर करना चाहिए. बारिश में सिर को ढककर रखना चाहिए. साथ ही खाने में विटामिन्स, प्रोटीन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर चीजें खानी चाहिए. 

सामग्री:

अलसी के बीज (Flaxseeds) – ½ कप

नारियल का तेल या बादाम का तेल – 1 कप

बनाने की विधि:

सबसे पहले आधा कप साफ अलसी के बीजों को मिक्सी के जार में डालें और उन्हें हल्का दरदरा (Coarse) पीस लें. इसे बिल्कुल महीन पाउडर नहीं बनाना है, बस दानेदार रखना है ताकि तेल में इसके पोषक तत्व अच्छी तरह आ सकें.

Advertisement

सीधे गैस पर तेल गर्म करने से अलसी के गुण नष्ट हो सकते हैं, इसलिए हम डबल बॉयलर मेथड का इस्तेमाल करेंगे. एक बड़े बर्तन में पानी भरकर गैस पर उबलने के लिए रखें.

अब एक दूसरे कांच के या स्टील के बर्तन में 1 कप नारियल या बादाम का तेल डालें और उसमें दरदरी पिसी हुई अलसी मिला दें.

इस तेल वाले बर्तन को उबलते हुए पानी के बर्तन के ऊपर (डबल बॉयलर) रख दें. धीमी आंच पर तेल को लगभग 20 से 25 मिनट तक पानी की भाप में पकने दें. बीच-बीच में इसे चम्मच से चलाते रहें.

जब तेल का रंग हल्का बदल जाए और अलसी के गुण तेल में समा जाएं, तो गैस बंद कर दें और तेल के बर्तन को नीचे उतारकर पूरी तरह ठंडा होने दें.

ठंडे हो चुके तेल को एक महीन सूती कपड़े या बारीक छलनी की मदद से अच्छी तरह निचोड़कर छान लें. आपका शुद्ध और होममेड अलसी का तेल तैयार है. इसे एक सूखी कांच की शीशी में भरकर रख लें.

हफ्ते में दो बार इस तेल से बालों की जड़ों में हल्के हाथों से 10 मिनट तक मसाज करें. रातभर लगा रहने दें और अगली सुबह किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »