चेहरे की झुर्रियों और दाग-धब्बों को कहें अलविदा, घर पर बनाकर लगाएं ये देसी फेस पैक, स्किन करेगी ग्लो!

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की चमक खोने लगती है और समय के साथ दाग-धब्बे और झुर्रियां आने लगते हैं. अगर आप अपनी स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाकर रखना चाहते हैं तो आप इस देसी नुस्खे को आजमा सकते हैं, जिसे बनाने के लिए आपको सिर्फ रसोई से मेथी दाना और दूध लेना है और आपका होममेड फेस पैक तैयार हो जाएगा.

Advertisement
मेथी दाना का पानी सेहत के लिए बढ़िया होता है.  (PHOTO:ITG) मेथी दाना का पानी सेहत के लिए बढ़िया होता है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:50 PM IST

Homemade Fenugreek Seeds Pack: सोशल मीडिया पर अलग-अलग स्किन ट्रेंड आए दिन देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें लोग अपने चेहरे पर इस्तेमाल करने लगते हैं. मगर शख्स की स्किन अलग होती है, जिस वजह से हर चीज हर स्किन टाइप को सूट नहीं करता है. बाजारों में भी महंगी-महंगी क्रीम मिलती हैं और उनका असर हर स्किन पर एक जैसा नहीं होता है. उसी तरह होममेड चीजों का असर भी अलग-अलग होता है, इसलिए सबसे पहले स्किन टाइप के बारे में जानना जरूरी होता है. 

Advertisement

एक उम्र के बाद स्किन लटकने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है, मगर हर इंसान चाहता है कि बढ़ती उम्र में भी उसके चेहरे पर बुढ़ापे का नामों निशान दिखाई ना दें.दाग-धब्बे, पिंपल्स, एक्ने, ब्लैकहेड्स जैसी हमारे चेहरे को अपनी चपेट में ले लेता है. अगर आप भी इन सभी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो यह मेथी दाना वाला देसी नुस्खा आपके काम आ सकता है. 

मेथी दाना से बनाए फेस पैक

  • झुर्रियों और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप मेथी दाना का फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच मेथी के दाने लें और उन्हें एक कटोरी दूध में करीब 3 घंटे के लिए भिगो दें.
  • जब मेथी के दाने अच्छी तरह नरम हो जाएं, तब इन्हें दूध के साथ मिक्सी में डालकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
  • हालांकि इस पेस्ट को ज्यादा पतला भी नहीं करना है, वरना यह पानी की तरह बहने लगेगा. 

कितनी देर तक लगाना है फेस पैक?

अब इस तैयार पेस्ट को अपने साफ चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं. इसे फेस पैक की तरह पूरे चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें. करीब 20 से 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें, ताकि स्किन में इसके गुण मिल जाए.उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से आप अपना चेहरा धो लें और साफ तौलिए से पोंछ लें. 

Advertisement

इस पैक को लगाने के फायदे

  1. मेथी के दाने औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और स्किन के लिए किसी नेचुरल टॉनिक से कम नहीं हैं. वहीं दूध स्किन को पोषण देने और उसे मुलायम बनाने का काम करता है.
  2. इस फेस पैक का नियमित इस्तेमाल करने से त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियां कम नजर आने लगती हैं. 
  3. मेथी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे एजिंग की प्रोसेस स्लो हो जाता है.
  4. यह फेस पैक पिंपल्स, दाग-धब्बों और ब्लैकहेड्स को कम करने में भी मदद करता है. 

Disclaimer: हर स्किन टाइप अलग होती है, इसलिए इस फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर आपको किसी तरह की एलर्जी या जलन महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement