Tips to Get Glowing skin: पार्लर का चक्कर लगाना छोड़ें, घर में 3 चीजें मिलाकर बनाएं एंटी एजिंग क्रीम, शीशे सा चमकेगा चेहरा

अगर आप भी वक्त से पहले बुढ़ापे के लक्षणों जैसे झुर्रियों, फाइन लाइंस और चेहरे की चमक फीकी होने से परेशान हैं तो इसके लिए महंगे एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट्स की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही मौजूद कुछ नेचुरल चीजों से एक एंटी एजिंग क्रीम तैयार कर सकते हैं. यहां हम आपको एंटी-एजिंग क्रीम बनाने की पूरी डिटेल दे रहे हैं.

Advertisement
अब चमकेगी स्किन (Photo: ITG) अब चमकेगी स्किन (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर बारीक रेखाएं , झुर्रियां, चेहरे की चमक खोना और ढीलापन आना सामान्य बात है. लेकिन कई बार ये उम्र से पहले भी होने लगता है. इन लक्षणों को कम करने के लिए अक्सर लोग बाजार में मिलने वाली महंगी एंटी-एजिंग स्क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं जो केमिकल से भरी होती हैं और लंबे समय में त्वचा को बेजान बना देती हैं.

Advertisement

अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रही हैं, साथ ही आप स्किन का वही अपना पुराना निखार और कसाव चाहती हैं तो पार्लर के चक्कर लगाना छोड़ दें. आज हम आपको घर पर ही एलोवेरा जेल, बादाम तेल, विटामिन ई और गुलाब की पंखुड़ियों से एक बेहद असरदार और नेचुरल एंटी-एजिंग क्रीम बनाना सिखाएंगे जो आपकी त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकेगी.

नेचुरल एंटी-एजिंग क्रीम के फायदे 
कोलाजन बूस्ट करे: विटामिन ई और बादाम तेल का कॉम्बिनेशन त्वचा में कोलाजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जिससे ढीली पड़ी त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियां कम होती हैं.

ग्लास स्किन ग्लो: गुलाब की पंखुड़ियों में नेचुरल ऑयल्स और विटामिन सी होता है, जो चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का कर शीशे जैसी चमक देता है.

डीप हाइड्रेशन और मॉइश्चराइजेशन: एलोवेरा जेल त्वचा को बिना ऑयली बनाए अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे स्किन लंबे समय तक प्लंपी और फ्रेश बनी रहती है.

Advertisement

डार्क सर्कल्स से राहत: इस क्रीम में मौजूद बादाम का तेल आंखों के नीचे के काले घेरों और पफिनेस को दूर करने में बेहद मददगार है.

क्रीम बनाने की आसान विधि
सामग्री: 4 चम्मच फ्रेश या मार्केट वाला एलोवेरा जेल, 1 चम्मच बादाम का तेल, 2 विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल और 2 चम्मच गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट या शुद्ध गुलाब जल.

बनाने का तरीका: सबसे पहले ताजी गुलाब की पंखुड़ियों को थोड़े से गुलाब जल के साथ पीसकर छान लें ताकि उसका अर्क (Rose Extract) निकल आए. अब एक साफ कांच की कटोरी में 4 चम्मच एलोवेरा जेल लें. इसमें बादाम का तेल और विटामिन ई कैप्सूल को पंचर करके उसका ऑयल निकाल कर डालें.

आखिर में गुलाब की पंखुड़ियों का अर्क मिलाएं. अब एक चम्मच की मदद से इस मिश्रण को 2-3 मिनट तक लगातार तब तक फेंटें, जब तक यह एक क्रीमी, सफेद-गुलाबी और स्मूद टेक्सचर में न बदल जाए. आपकी जादुई एंटी-एजिंग क्रीम तैयार है. इसे एक साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें. मार्केट वाले एलोवेरा जेल के साथ यह क्रीम 1 महीने तक खराब नहीं होती.

इस्तेमाल करने का सही तरीका 
रोजाना रात को सोने से पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से अच्छी तरह साफ कर लें. अब इस होममेड क्रीम की थोड़ी सी मात्रा लेकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं. नीचे से ऊपर की दिशा में सर्कुलर मसाज करें, जब तक कि क्रीम त्वचा में पूरी तरह समा न जाए. रातभर इसे लगा रहने दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »