Aloo Tamatar Sabji: दाल-रोटी छोड़ें, लंच में गरमा-गरमा फुल्कों संग खाएं आलू टमाटर की चटपटी सब्जी, इस ट्रिक से बनेंगी बिलकुल भंडारा स्टाइल

Aloo Tamatar Sabji: अगर आप भी रोज-रोज दाल या हरी सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं तो यहां हम आपको भंडारे वाली आलू टमाटर की रसेदार सब्जी बनाने की ट्रिक बता रहे हैं जो खाने मेें बहुत ही टेस्टी बनती है.

Advertisement
आलू टमाटर की सब्जी (Photo: ITG) आलू टमाटर की सब्जी (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

लंच या डिनर में जब समझ न आए कि क्या बनाएं, तो सबसे पहले आलू-टमाटर की सब्जी का ख्याल आता है. लेकिन रोज बनने वाली साधारण सब्जी से हटकर अगर भंडारे या किसी अनुष्ठान में मिलने वाली भंडारा स्टाइल आलू टमाटर की चटपटी सब्जी मिल जाए, तो खाने का मजा ही अलग हो जाता है. बिना लहसुन-प्याज के भी यह सब्जी इतनी स्वादिष्ट और खट्टी-मीठी बनती है कि इसके आगे मलाईदार पनीर भी फीका लगने लगे. गरमा-गरम फूल्कों या पूरी के साथ इसका मेल लाजवाब होता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि और वो सीक्रेट ट्रिक जिससे बिल्कुल भंडारे जैसा स्वाद घर पर ही मिलेगा...

Advertisement

आवश्यक सामग्री:

उबले हुए आलू: 4-5 मध्यम आकार के

टमाटर: 3-4 (बारीक कटे हुए या मिक्सी में दरदरे पिसे हुए)

हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)

अदरक: 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

हींग: 2 चुटकी

जीरा: 1 छोटी चम्मच

सौंफ पाउडर: आधा छोटी चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर: आधा छोटी चम्मच

धनिया पाउडर: 1 चम्मच

अमचूर पाउडर (खटाई): आधा छोटी चम्मच

कसूरी मेथी: 1 छोटी चम्मच

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

तेल या घी: 2 बड़े चम्मच

नमक: स्वादानुसार

भंडारे जैसा स्वाद लाने की सीक्रेट ट्रिक:

भंडारे वाली सब्जी में कभी भी आलुओं को चाकू से काटकर नहीं डाला जाता. आलुओं को हमेशा हाथों से फोड़कर डालना चाहिए जिससे ग्रेवी में स्टार्च रिलीज होता है और रसेदार ग्रेवी एकदम गाढ़ी और परफेक्ट बनती है. इसके अलावा, छौंक में हींग, सौंफ और कद्दूकस किया हुआ अदरक का इस्तेमाल करना असली भंडारे का स्वाद देता है.

Advertisement

बनाने की विधि:

एक कढ़ाई में तेल या घी गरम करें. इसमें जीरा, हींग, कद्दूकस किया हुआ अदरक और कटी हुई हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें.

अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च डालें (मसाले जलें नहीं, इसलिए आंच धीमी रखें).

अब कढ़ाई में कटे या पिसे हुए टमाटर डालें. साथ ही नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मसालों को तब तक पकाएं जब तक वे तेल न छोड़ने लगें.

अब उबले हुए आलुओं को हाथों से फोड़कर मसाले में डालें. मसालों के साथ आलू को 2 मिनट तक अच्छी तरह भून लें ताकि फ्लेवर अंदर तक चला जाए.

अब इसमें आवश्यकतानुसार 1.5 से 2 कप गरम पानी मिलाएं. उबाल आने दें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें ताकि ग्रेवी गाढ़ी हो जाए.

अंत में अमचूर पाउडर, कसूरी मेथी (हाथों से क्रश करके) और ढेर सारा बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं. गैस बंद कर दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »