How To Get More Butter: ढेर सारी मलाई के बाद भी कम निकलता है मक्खन? रात में मिला दें ये 1 चीज, सुबह आसानी से होगा अलग

How To Get More Butter: घर में कई दिनों तक मलाई जमा करने के बाद भी अगर मक्खन कम निकलता है, तो वजह सिर्फ मलाई की मात्रा नहीं हो सकती. जानिए कैसे मलाई में सिर्फ 1 चम्मच दही मिलाने की आसान देसी ट्रिक मक्खन को आसानी से अलग होने में मदद कर सकती है और कम मेहनत में दोगुना मक्खन निकल सकता है.

Advertisement
ज्यादा मक्खन निकालने के लिए मलाई में रात में एक चम्मच दही डाल देनी चाहिए. (Photo: ITG) ज्यादा मक्खन निकालने के लिए मलाई में रात में एक चम्मच दही डाल देनी चाहिए. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

How To Get More Butter: अगर आपको भी घर का मक्खन और घी निकालना पसंद है, तो आप भी रोजाना दूध की मलाई इकट्ठा करते होंगे. रोजाना इक्ट्ठा की गई मलाई को कई दिनों तक संभालकर रखा जाता है और उसके बाद मक्खन निकालते हैं. लेकिन इतनी सारी मलाई के बावजूद मक्खन बहुत कम निकलता है. लोग समझते हैं कि उनकी मलाई कम होगी इसकी वजह से मक्खन कम निकला है, लेकिन ऐसा नहीं है. कम मक्खन निकलने की वजह सिर्फ मलाई की मात्रा नहीं हो सकती है.

कई बार मलाई को सही तरीके से तैयार न करने के कारण उसमें मौजूद फैट पूरी तरह अलग नहीं हो पाता, जिससे मेहनत ज्यादा लगती है और मक्खन कम मिलता है. ऐसे में आज हम आपको एक बेहद आसान देसी ट्रिक लाए हैं, जो आपकी इस परेशानी को दूर कर सकती है. माना जाता है कि ये ट्रिक मलाई से मक्खन को जल्दी और बेहतर तरीके से अलग होने में मदद करता है, जिससे कम मेहनत में ज्यादा मक्खन मिलने की संभावना बढ़ जाती है. चलिए जानते हैं क्या है वो ट्रिक.

क्यों कम निकलता है मक्खन?
कई लोग सोचते हैं कि जितनी ज्यादा मलाई होगी, उतना ज्यादा मक्खन निकलेगा. लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता. अगर मलाई को सही तरह से तैयार नहीं किया जाए, तो उसमें मौजूद फैट आसानी से अलग नहीं हो पाता और मक्खन कम निकलता है.

Advertisement

ये चीज मिलाने से निकलेगा ज्यादा मक्खन
मक्खन निकालने से पहले जमा हुई मलाई में 1 चम्मच दही मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद इसे पूरी रात इसे रूम टेंपरेचर पर ढक्कन से ढंककर रख दें. 

अगले दिन करें ये छोटा-सा काम
पूरी रात मलाई को रूम टेंपरेचर पर रखने के बाद सुबह उसमें थोड़ा ठंडा पानी डालें और फिर उसे मथें. ऐसा करने से मक्खन जल्दी और आसानी से अलग होने लगता है.

आखिर क्यों काम करती है ये ट्रिक?
दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया हल्के-हल्के फर्मेंटेशन की प्रक्रिया को शुरू कर देते हैं. इससे मलाई में मौजूद फैट अलग होना आसान हो जाता है. वहीं, ठंडा पानी फैट के छोटे-छोटे कणों को आपस में जोड़ने में मदद करता है. यही वजह है कि मक्खन बड़े-बड़े टुकड़ों के रूप में जल्दी निकल आता है.

Advertisement

इस देसी उपाय के फायदे

  • मक्खन आसानी से और जल्दी निकलता है.
  • फैट बेहतर तरीके से अलग होने में मदद मिलती है.
  • मथने में कम मेहनत लगती है.
  • मक्खन की मात्रा पहले से ज्यादा मिल सकती है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »