Quick Skincare Routine: स्किन केयर के लिए नहीं मिल रहा समय? अपनाएं 10 मिनट का Skincare Routine, चेहरे पर आएगा ग्लो!

Quick Skincare Routine: आज हम आपको ऐसा आसान स्किन केयर रूटीन बताएंगे, जिसे आप अपने रोजाना के बिजी शेड्यूल में भी आसानी से फॉलो कर सकते हैं. इसे रेगुलर अपनाने से आपकी त्वचा बिना मेकअप के भी नेचुरली ग्लो करेगी और लंबे समय तक हेल्दी बनी रहेगी.

Advertisement
10 मिनट में पाएं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन (Photo-ITG) 10 मिनट में पाएं हेल्दी और ग्लोइंग स्किन (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:17 AM IST

Quick Skincare Routine: चाहे लड़का हो या लड़की, हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हेल्दी, ग्लोइंग और खूबसूरत दिखे. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी के कारण ज्यादातर लोग सही से स्किन केयर नहीं कर पाते, जिसके कारण चेहरा डल, बेजान और समय से पहले बूढ़ा नजर आने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.

Advertisement

आज हम आपको क्विक और सिंपल स्किन केयर रूटीन बताएंगे, जिसकी मदद से आप रोजाना सिर्फ 10 मिनट निकालकर हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.

सबसे पहले स्किन को करें अच्छे से साफ
स्किन केयर की शुरुआत हमेशा क्लींजिंग से करें. दिनभर चेहरे पर धूल, पसीना और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है. इसलिए यह सुबह और रात में अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश या माइल्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें. इससे त्वचा अच्छी तरह साफ होती है, फ्रेश महसूस करती है और इसके बाद लगाए जाने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी बेहतर तरीके से काम करते हैं.

टोनर लगाना न भूलें
चेहरा साफ करने के बाद टोनर जरूर लगाएं. टोनर स्किन को फ्रेश रखने, उसका PH बैलेंस बनाए रखने और उसे हाइड्रेट रखने में मदद करता है. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो अल्कोहल-फ्री और वॉटर-बेस्ड टोनर करें.  चाहें तो आप नेचुरल टोनर के तौर पर गुलाब जल को स्प्रे बोतल में भरकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

सीरम देता है स्किन को पोषण
टोनर के बाद चेहरे पर सीरम लगाना बेहद जरूरी है.  सीरम में मौजूद एक्टिव इंग्रेडिएंट्स त्वचा को गहराई से पोषण देने में मदद करते हैं. यह फाइन लाइन्स और एजिंग के शुरुआती संकेतों को कम करने के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो बनाए रखने में भी मदद करता है. बेहतर रिजल्ट के लिए हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार सीरम चुनें.

मॉइश्चराइजर है बेहद जरूरी
चाहे आपकी स्किन ऑयली हो, ड्राई या कॉम्बिनेशन, हर तरह की स्किन के लिए मॉइश्चराइजर जरूरी होता है. यह चेहरे में नमी बनाए रखने और उसे मुलायम रखने में मदद करता है. इसलिए सीरम लगाने के बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

दिन में सनस्क्रीन लगाना न भूलें
चाहे मौसम कोई भी हो, दिन के समय सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें. खासकर अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं. यह स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है और टैनिंग व सनबर्न के खतरे को कम करता है.

इन बातों का भी रखें ध्यान
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ स्किन केयर ही नहीं, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान भी बेहद जरूरी है. इसके लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, बैलेंस डाइट लें, रोज 7–8 घंटे की अच्छी नींद लें और स्ट्रेस से दूर रहें. ये छोटी-छोटी आदतें आपकी स्किन को लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »