How to Get glowing skin: महंगे पार्लर का चक्कर छोड़ें, घर में रखी लाल दाल में ये चीज मिलाकर लगाएं, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

How to Get glowing skin: अगर गर्मी में आपकी स्किन भी टैन, रूखी और बेजान हो गई है तो इसके लिए आपको परेशान होने और महंगे पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. किचन में रखी एक चीज से ही आप घर पर ही अपना खोया हुआ निखार वापस पा सकते हैं.

Advertisement
ऐसे पाएं ग्लोइंग स्किन (Photo: ITG) ऐसे पाएं ग्लोइंग स्किन (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

How to Get glowing skin: पार्लर के महंगे फेशियल और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह घर की किचन में रखी बिना छिलके वाली मसूर की दाल आपकी त्वचा की रंगत को पूरी तरह बदल सकती है. मसूर की दाल एक बेहतरीन नेचुरल एक्सफोलिएटर है जो चेहरे से डेड स्किन, टैनिंग और दाग-धब्बों को हटाकर नेचुरल ग्लो लाती है. अगर आप इस दाल में कच्चा दूध और थोड़ी सी हल्दी या गुलाब जल मिलाकर लगाती हैं तो चेहरे पर पार्लर जैसा गुलाबी निखार और गालों पर नेचुरल ब्लश नजर आने लगेगा.

Advertisement

फेस पैक बनाने की सामग्री
मसूर की दाल का पाउडर: 2 चम्मच

कच्चा दूध : 3-4 चम्मच (पेस्ट बनाने के लिए)

शहद : आधा चम्मच (स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए)

कस्तूरी हल्दी: बस एक चुटकी

बनाने और लगाने का तरीका
मसूर की दाल को साफ करके मिक्सी में बारीक पीस लें और एक एयरटाइट डिब्बे में रख लें. (आप चाहें तो दाल को रातभर कच्चे दूध में भिगोकर सुबह पीस भी सकती हैं).

एक कटोरी में 2 चम्मच मसूर दाल का पाउडर लें. इसमें कच्चा दूध, शहद और एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार करें.

चेहरा साफ पानी से धोने के बाद इस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं.

पैक जब 80% सूख जाए. लगभग 15 मिनट बाद तो हाथों में थोड़ा सा गुलाब जल या पानी लेकर चेहरे की सर्कुलर मोशन में 2 मिनट हल्की मसाज करें. इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा.

Advertisement

अब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें और थपथपाकर सुखाएं. इसके बाद अपना पसंदीदा मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगा लें. सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल करने से बेहतरीन रिजल्ट मिलता है.

त्वचा के लिए इसके फायदे
मसूर की दाल स्किन टोन को लाइट करती है और टैनिंग को तेजी से हटाती है.

कच्चा दूध और मसूर दाल का कॉम्बिनेशन त्वचा की गहराई से सफाई करता है, जिससे चेहरे पर गुलाबी ग्लो आता है.

यह पैक ढीली पड़ रही स्किन को टाइट करता है और बारीक रेखाओं को कम करने में मदद करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »