गैस लाइटर में फूंक मार-मारकर थक गए हैं? नया खरीदने से पहले आजमाएं ये फ्री ट्रिक्स, एक ही क्लिक में जलेगा चूल्हा!

How To Fix Gas Lighter: क्या आपका गैस लाइटर बार-बार क्लिक करने के बाद भी स्पार्क नहीं दे रहा? नया लाइटर खरीदने से पहले ये आसान रिपेयर ट्रिक्स जरूर जान लें. धूल, कार्बन, नमी और छोटे-मोटे खराब पार्ट्स की वजह से बंद पड़े गैस लाइटर को घर पर ही कुछ मिनटों में ठीक किया जा सकता है.

Advertisement
कई बार गैस लाइटर में गंदगी फंस जाती है, जिसकी वजह से वो काम नहीं कर पाता है.  (Photo: ITG) कई बार गैस लाइटर में गंदगी फंस जाती है, जिसकी वजह से वो काम नहीं कर पाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

How To Fix Gas Lighter: हर घर की रसोई में रोजाना खाना बनाया जाता है. खाना बनाने के लिए गैस स्टोव की जरूरत पड़ती है और गैस स्टोव को जलाने के लिए लाइटर की. रोजाना इस्तेमाल होने वाला गैस लाइटर कभी-कभार अचानक काम करना बंद कर देता है. बरसात के मौसम में ऐसा अक्सर देखने को मिलता है. कई बार लाइटर बार-बार क्लिक करने के बावजूद स्पार्क नहीं देता और गैस जलाने के लिए उसमें फूंक मारनी पड़ती है. जब फूंक मारने के बाद भी लाइट में स्पार्क नहीं उठता है तो सबसे पहले दिमाग में नया लाइटर खरीदने का ही ख्याल आता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर मामलों में इसकी वजह कोई बड़ी खराबी नहीं, बल्कि धूल, कार्बन, नमी या अंदर के पार्ट्स का थोड़ा-सा ढीला होना होता है? जी हां, ये समस्याएं बहुत छोटी हैं और इनकी वजह से नया लाइट खरीदने की जरूरत बिल्कुल नहीं होती है. आप बिना किसी झंझट के कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से कुछ ही मिनटों में इसे ठीक कर सकते हैं. अगर आपका गैस लाइटर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है और आप उसमें फूंक मार-मारकर थक गए हैं, तो नया खरीदने से पहले ये ट्रिक्स जरूर आजमाएं. हो सकता है आपका पुराना लाइटर फिर से एक ही क्लिक में गैस जलाने लगे.

1. स्पार्क वाली पिन की करें सफाई: अगर लाइटर क्लिक तो कर रहा है लेकिन स्पार्क नहीं निकल रहा, तो हो सकता है उसमें कार्बन आ गया हो या फिर उसके अंदर गंदगी फंसी हो.

Advertisement

इसे ठीक करने के लिए क्या करें?
इस समस्या को ठीक करने के लिए सबसे पहले लाइटर की स्पार्क पिन को ध्यान से देखें. फिर सेफ्टी पिन, टूथपिक या किसी पतली चीज से उस पर जमी गंदगी साफ करें. सफाई के बाद लाइटर से दोबारा गैस जलाने की ट्राई करें.

2. बटन जाम हो गया है तो ऐसे करें ठीक: रोजाना रसोई में तेल, धूल और भाप की वजह से लाइटर का बटन बहुत टाइट हो सकता है. कभी-कभार तो वो बुरी तरह से जाम भी हो सकता है.

क्या करें?
इसे ठीक करने के लिए पुराने टूथब्रश से बटन के आसपास की सफाई करें. चाहें तो नारियल तेल की एक बूंद लगाकर बटन को 5-6 बार दबाएं. इससे बटन आसानी से चलने लगेगा.

3. ढीले हो गए हैं अंदर के पार्ट्स: अगर लाइटर दो-तीन बार गिर गया है, तो उसके अंदर के कुछ हिस्से अपनी जगह से हट सकते हैं. 

Advertisement

क्या करें?
लाइटर के अंदर के पार्ट्स ढीले हुए हैं या नहीं ये देखने के लिए लाइटर का कवर खोलकर देखें. अगर कोई धातु वाला हिस्सा या वायर ढीला दिखे तो उसे धीरे से सही जगह पर सेट करें. कई बार सिर्फ इतना करने से ही स्पार्क वापस आने लगता है.

4. स्पार्क कमजोर आ रहा है?
कई बार लाइटर के अंदर का इलेक्ट्रिकल संपर्क ठीक से नहीं बन पाता, जिससे स्पार्क कमजोर हो जाता है.

क्या करें?
जहां पर इलेक्ट्रिकल संपर्क होता हो उन हिस्सों के बीच एल्युमिनियम फॉयल का बहुत छोटा टुकड़ा लगाकर कनेक्शन बेहतर किया जा सकता है. ध्यान रखें कि फॉयल किसी दूसरे हिस्से को न छुए.

5. नमी भी हो सकती है वजह: अगर लाइटर सिंक के पास रखा रहता है या उस पर भाप ज्यादा पड़ती है, तो अंदर नमी जमा हो सकती है.

क्या करें?
लाइटर को कुछ घंटों के लिए सूखी जगह पर रख दें. चाहें तो कच्चे चावल से भरे बर्तन में भी कुछ देर रख सकते हैं, इससे नमी निकल जाएगी.

6. फ्लिंट घिस गया है तो बदलें: कुछ गैस लाइटर फ्लिंट से चलते हैं. अगर पहिया घूम रहा है लेकिन स्पार्क नहीं बन रहा, तो फ्लिंट खत्म हो सकता है.

क्या करें?
ऐसी स्थिति में हार्डवेयर की दुकान से नया फ्लिंट खरीदें. पुराने की जगह नया फ्लिंट लगाएं. ये सस्ता भी होता है और आसानी से बदल जाता है.

7. जंग लग गई है तो करें सफाई: पुराने लाइटर के मेटल वाले हिस्सों पर जंग लगने की वजह से भी स्पार्क आना बंद हो सकता है.

Advertisement

क्या करें?
बारीक सैंडपेपर या नेल बफर से हल्के हाथों से जंग साफ करें. अगर जंग बहुत ज्यादा है, तो नया लाइटर लेना ही बेहतर रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »