How To Dye Hair Without Color: अब वो जमाने लद गए जब सफेद बाल बढ़ती उम्र या कहें बुढ़ापे की निशानी हुआ करते थे. आजकल छोटे-छोटे बच्चे भी अपने सफेद होते बालों से परेशान हैं. ऐसे में कम उम्र में सफेद बाल होना आजकल एक आम परेशानी बन गई है. कुछ लोग इन्हें जड़ से ठीक करने के लिए डॉक्टर्स के चक्कर काटते हैं, तो कई अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए बार-बार बाजार की हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं.
बाजा की केमिकल वाली डाई उनके सफेद बालों को काला तो कर देती हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स की वजह से अक्सर बाल रूखे, कमजोर या डैमेज भी हो जाते हैं. अगर आप भी केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल कर करके परेशान हो चुके हैं, तो आप घर पर ही नेचुरल डाई तैयार कर सकते हैं. ये डाई इतनी खास है कि आपके बाल बिना धोए ही 2 मिनट में काले हो जाते हैं. ये नेचुरल इंस्टेंट हेयर डाई रसोई में रखी कुछ चीजों से तैयार होती है. इसे बनाना आसान है और इसे शैंपू की तरह बालों में लगाकर इस्तेमाल किया जा सकता है.
घर पर ऐसे तैयार करें नेचुरल इंस्टेंट हेयर डाई
अगर आपके बाल सफेद दिखाई देने लगी है और आप उन्हें काला करने के लिए बिना केमिकल वाला ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो कुछ घरेलू चीजों की मदद से ये इंस्टेंट डाई बनाई जा सकती है. इसे तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसे बालों पर आसानी से लगाया जा सकता है.
इंस्टेंट हेयर डाई बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
इस देसी नुस्खे के लिए आपको चाहिए
इस तरह तैयार करें इंस्टेंट डाई
1. सबसे पहले एक लोहे की कड़ाही या पैन लें. इसमें ऊपर बताई गई सभी इंग्रेडिएंट्स डालकर हल्का सा भून लें. जब प्याज के छिलकों से धुआं उठने लगे, तब गैस बंद कर दें और मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें.
2. इसके बाद सभी चीजों को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. अब इस पाउडर को सूती कपड़े या बारीक छलनी से छान लें, ताकि एक मुलायम और फाइन पाउडर तैयार हो जाए. आपकी नेचुरल इंस्टेंट हेयर डाई तैयार है.
बालों पर कैसे करें इस्तेमाल?
1. इस पाउडर को जरूरत के अनुसार पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इसे सफेद बालों या बालों की जड़ों पर अच्छी तरह लगा दें. करीब 1 घंटे तक लगा रहने दें, फिर नॉर्मल पानी से बाल धो लें.
2. अगर आपके बाल लंबे हैं या सफेद बाल ज्यादा हैं, तो इंग्रेडिएंट्स की मात्रा अपनी जरूरत के अनुसार बढ़ा सकते हैं. इस प्रोसेस के बाद शैंपू करना जरूरी नहीं है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क