Facial at Home: पार्लर का चक्कर छोड़ें, घर में दही और बेसन से करें 3 स्टेप फेशियल, करवा चौथ पर लगेंगी चांद

Facial at Home: करवा चौथ पर हर महिला सुंदर दिखना चाहती है लेकिन पार्लर में आज बहुत ज्यादा भीड़ होगी. ऐसे में क्यों न आप घर पर ही तीन स्टेप फेशियल कर लें. यहां हम आपको घर पर इसे करने का आसान तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
पार्लर छोड़ें घर पर दही और बेसन से करें फेशियल (Photo: ITG) पार्लर छोड़ें घर पर दही और बेसन से करें फेशियल (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

कल करवा चौथ है और यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन सोलह श्रृंगार कर चांद का दीदार करने की परंपरा है और हर महिला चाहती है कि इस खास मौके पर उसका चेहरा चांद की तरह दमकता रहे. करवा चौथ पर पार्लर में जाकर महंगे फेशियल करवाने के लिए न सिर्फ घंटों समय बर्बाद करना पड़ता है बल्कि जल्दबाजी में फेशियल भी ठीक से नहीं हो पाता है.

Advertisement

अगर आपके पास भी पार्लर जाने का समय नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर में रखी दो चीजों दही और बेसन से सिर्फ 3 आसान स्टेप्स में पार्लर जैसा ग्लो पा सकती हैं. आइए जानते हैं इसे करने का सही तरीका.

स्टेप दही और बेसन फेशियल की विधि
बेसन स्किन की डीप सफाई करके एक्सफोलिएट करता है जबकि दही नमी देकर चेहरे पर नेचुरल चमक और कसाव लाता है. इस फेशियल को आप इन 3 आसान स्टेप्स में कर सकती हैं:

स्टेप 1: क्लींजिंग :

कैसे बनाएं: एक चम्मच बेसन में एक चम्मच कच्चा दूध या दही मिलाकर पेस्ट बना लें.

कैसे करें: इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से 2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें और फिर सादे पानी से धो लें. इससे चेहरे की सारी धूल-मिट्टी और गंदगी निकल जाएगी.

Advertisement

स्टेप 2: स्क्रबिंग :

कैसे बनाएं: एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच दही और चुटकी भर दरदरी पिसी चीनी या ओट्स पाउडर मिला लें.

कैसे करें: इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से 3 से 4 मिनट तक स्क्रब करें. इससे डेड स्किन सेल्स  हट जाएंगे और ब्लैकहैड्स साफ हो जाएंगे. इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें.

स्टेप 3: फेस पैक और ग्लोइंग मसाज:

कैसे बनाएं: दो चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच गाढ़ा दही, थोड़ा सा शहद और चुटकी भर हल्दी मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें.

कैसे करें: इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं. इसे 15 से 20 मिनट तक सूखने दें और फिर हल्के गुनगुने या सादे पानी से धो लें. इसके बाद चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल लगा लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »