Transparent Mobile Cover Cleaning Tips: पीला पड़ गया ट्रांसपेरेंट मोबाइल कवर? इस ट्रिक से फिर नए जैसा चमक उठेगा

Transparent Mobile Cover Cleaning Tips: ट्रांसपेरेंट मोबाइल कवर समय के साथ पीला और गंदा हो गया है तो तुरंत नया खरीदने की जरूरत नहीं है. बेकिंग सोडा, विनेगर और कुछ आसान घरेलू क्लीनिंग टिप्स की मदद से कवर की गंदगी और पीलापन कम किया जा सकता है. आज हम आपको पुराने फोन कवर को घर पर साफ करके उसकी चमक वापस लाने का आसान तरीका बताने वाले हैं.

Advertisement
पीले पड़ चुके मोबाइल कवर को फिर से चमकाने के लिए रसोई की 2 चीजें काम आ सकती हैं. (Photo: ITG) पीले पड़ चुके मोबाइल कवर को फिर से चमकाने के लिए रसोई की 2 चीजें काम आ सकती हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

How To Clean Transparent Mobile Cover: आजकल सभी लोग मोबइल को सुरक्षित रखने के लिए कवर लगाना पसंद करते हैं. यूं तो मार्केट में अलग-अलग कलर और डिजाइन के कवर्स मौजूद होते हैं, लेकिन फिर भी लोगों की पहली पसंद ट्रांसपेरेंट कवर की होते हैं. लेकिन ट्रांसपेरेंट कवर खरीदने वालों की हमेशा एक शिकायत रहती है. दरअसल, ट्रांसपेरेंट मोबाइल कवर नया हो तो फोन का लुक काफी अच्छा लगता है, लेकिन कुछ समय बाद यही कवर पीला और गंदा दिखने लगता है.

धूल-मिट्टी, हाथों का तेल और लगातार इस्तेमाल की वजह से कवर की चमक गायब होने लगती है. ऐसे में ज्यादातर लोग पुराना कवर हटाकर नया खरीद लेते हैं. लेकिन अगर कवर अभी ज्यादा खराब नहीं हुआ है, तो उसे घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से साफ करके फिर से चमकाया जा सकता है. खास बात ये है कि इसके लिए महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. चलिए जानते हैं पीले हुए ट्रांसपेरेंट कवर को आप कैसे बिल्कुल नया जैसा चमका सकते हैं.

सबसे पहले कवर को फोन से अलग करें
कवर साफ करने से पहले उसे मोबाइल से निकाल लें. फोन पर लगा हुआ कवर साफ करने की कोशिश न करें, क्योंकि पानी या सफाई वाला लिक्विड फोन तक पहुंच सकता है. कवर को अलग करने के बाद उसे एक बार नॉर्मल पानी से धो लें. इससे कवर के ऊपर जमी धूल और गंदगी निकल जाएगी.

Advertisement

बेकिंग सोडा और विनेगर आएंगे काम
अगर आप ट्रांसपेरेंट कवर हल्का पीला और गंदा हुआ है, तो उसे साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये दोनों चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं और इनसे कवर की सतह पर जमी गंदगी साफ करने में मदद मिल सकती है.

कवर को साफ करने के लिए सबसे पहले उस पर थोड़ा सफेद सिरका डालें और इसे पूरे कवर पर फैला दें. इसके बाद ऊपर से थोड़ा बेकिंग सोडा डालें. दोनों के संपर्क में आते ही हल्का झाग बनेगा. अब किसी मुलायम ब्रश या पुराने टूथब्रश की मदद से कवर को धीरे-धीरे रगड़ें. खासतौर पर किनारों और कोनों पर ध्यान दें, क्योंकि वहां गंदगी ज्यादा जमा होती है.

कुछ मिनट हल्के हाथ से साफ करने के बाद कवर को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इसे पूरी तरह सूखने दें और तभी दोबारा फोन में लगाएं.

Advertisement

बहुत ज्यादा पीला हो गया है तो क्या करें?
अगर कवर काफी पुराना है और उसका पीलापन आसानी से नहीं जा रहा, तो कुछ लोग 3% हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल करते हैं. कवर को इसमें पूरी तरह डुबोकर जिप-लॉक बैग में रखा जाता है और कुछ समय के लिए धूप में छोड़ दिया जाता है. UV लाइट पेरोक्साइड की सफाई के प्रोसेस को बढ़ाने में मदद कर सकती है.

हालांकि, इस तरीके को आजमाते हुए सावधानी रखना बहुत जरूरी है. हाइड्रोजन पेरोक्साइड स्किन और आंखों के संपर्क में नहीं आना चाहिए. इससे मोबाइल कवर को साफ करने के लिए हमेशा उसका लेब पढ़ लें. 

इल बात का रखें ध्यान
हर ट्रांसपेरेंट कवर का पीलापन सिर्फ गंदगी की वजह से नहीं होता है. लंबे समय तक धूप, गर्मी और हवा के कॉनटैक्ट में रहने से कवर की प्लास्टिक या TPU मटेरियल खुद भी पीला पड़ सकता है. ऐसे मामले में सफाई से पीलापन पूरी तरह खत्म होगा ये जरूरी नहीं है. इसलिए अगर कवर साफ करने के बाद भी पीला ही दिखाई दे, तो उसे बदलना ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »