Jeans Cleaning Tips: जींस धोने का सही तरीका...आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये बड़ी गलती? तभी लगने लगती है पुरानी

जींस को हर बार धोने से उसका फैब्रिक डैमेज हो जाता है और कलर फीका पड़ जाता है. '10-वियर रूल' और सही धुलाई के तरीकों को अपनाकर आप अपनी पसंदीदा डेनिम की लाइफ को कई सालों तक बढ़ा सकते हैं.

Advertisement
जींस की धुलाई का ख्याल रखना काफी जरूरी है. (Photo: AI Generated) जींस की धुलाई का ख्याल रखना काफी जरूरी है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

How to wash jeans: क्या आप भी अपनी पसंदीदा जींस को हर बार पहनने के बाद वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं? यदि हां, तो आप अनजाने में ही अपने महंगे डेनिम का फैब्रिक और उसका खास लुक खराब कर रहे हैं. फैशन एक्सपर्ट्स और डेनिम ब्रांड्स का मानना है कि जींस को बाकी कपड़ों की तरह हर बार धोने की जरूरत नहीं होती बल्कि इसे धोने के लिए कुछ खास रूल्स फॉलो करने होते हैं. ताकि इसका शेप, कलर और क्वालिटी लंबे समय तक बरकरार रहे. डेनिम को सही तरीके से संभालना न केवल आपके स्टाइल को बनाए रखता है, बल्कि एनवायरमेंट के लिए भी बेहतर है. तो आइए जानते हैं डेनिंम जींस को किस तरह से धोना चाहिए.

Advertisement

10 बार पहनें, फिर धोएं (The 10-Wear Rule)

Levi’s की गाइडलाइन्स के अनुसार, जींस को तब तक नहीं धोना चाहिए जब तक कि वह बहुत ज्यादा गंदी न हो जाए या उसमें से बदबू न आने लगे. एक अच्छा नियम यह है कि आप अपनी जींस को लगभग 10 बार पहनने के बाद ही वॉश करें. बार-बार धोने से जींस का ओरिजिनल कलर फेड हो जाता है और उस पर बने नेचुरल क्रीज या फेडिंग पैटर्न खराब हो जाते हैं जो जींस को एक यूनिक लुक देते हैं.

मशीन वॉश के लिए इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपको जींस मशीन में ही धोनी है तो कुछ छोटी सावधानियां आपकी जींस को नई जैसी बनाए रखेंगी:

उल्टा करके धोएं: जींस को हमेशा अंदर की तरफ से उल्टा करके धोएं. यह जींस के बाहर के फैब्रिक को घर्षण (friction) और डिटर्जेंट के सीधे संपर्क से बचाता है.

Advertisement

कोल्ड वाटर का चुनाव: रिसर्च के मुताबिक, जींस को हमेशा ठंडे पानी में ही धोएं. गर्म पानी न केवल जींस को सिकोड़ सकता है, बल्कि यह उसके कलर को तेजी से उड़ा देता है.

जेंटल साइकिल: हमेशा मशीन की 'जेंटल' या 'डेलिकेट' सेटिंग का इस्तेमाल करें.

ड्रायर का इस्तेमाल करना गलत

ज्यादातर लोग जींस को जल्दी सुखाने के चक्कर में ड्रायर का यूज करते हैं, जो डेनिम का सबसे बड़ा दुश्मन है. ड्रायर की तेज गर्मी फैब्रिक के फाइबर को कमजोर कर देती है, जिससे जींस जल्दी फटने लगती है. सबसे अच्छा तरीका है कि जींस को हवा में, यानी 'एयर ड्राई' करें. इसे सीधे धूप में सुखाने के बजाय किसी छायादार और हवादार जगह पर लटकाना सबसे सुरक्षित होता है, ताकि उसका रंग सुरक्षित रहे.

बदबू दूर करने के लिए क्या करें?

यदि जींस में थोड़ी बदबू आ रही है, तो उसे तुरंत धोने के बजाय उसे कुछ घंटों के लिए खुली हवा में टांग दें. यह प्रक्रिया बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है. यदि कोई दाग लग गया है, तो पूरी जींस धोने के बजाय उसे स्पॉट क्लीन करें. एक मुलायम कपड़े या पुराने टूथब्रश से सिर्फ दाग वाले हिस्से को हल्का रगड़कर साफ करना ही काफी है. याद रखें, कम धुलाई का मतलब है बेहतर फिट और लंबे समय तक चलने वाली जींस.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »