How to Clean Gas burners: गैस पर रोजाना खाना बनाया जाता है और कई बार ऐसा होता है कि गैस बर्नर की लौ स्लो हो जाती है और आग पीली निकल रही होती है. कई बार तो लोग इसे देखकर डर जाते हैं तो कुछ लोग इसे मामूली समझ लेते हैं. लेकिन अगर ऐसा होता है तो समझ लीजिए कि बर्नर के छोटे-छोटे छेद गंदगी और तेल की वजह से बंद हो गए हैं, जिसकी वजह से गैस पूरी तरह से बाहर नहीं आ रही है.
ऐसा होने पर कुछ लोग सीधे बर्नर बदलकर नया लाने की सोचते हैं, जबकि आप घर में मौजूद कुछ चीजों से आसानी से इसे साफ कर सकते हैं. सही तरीके से गैस बर्नर की सफाई करके आप मिनटों में अपनी इस समस्या से निजात पा सकते हैं. आइए हम आपको कुछ ऐसी घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिनकी मदद से बिना समय खराब किए गैस बर्नर को घर पर ही साफ कर पाएंगे.
जब हम रोज खाना बनाते हैं तो कई बार दूध, चाय या सब्जी उबलकर बर्नर पर गिर जाती है. तेल और मसालों की परत धीरे-धीरे छेदों में जम जाती है, जिससे गैस का फ्लो कम हो जाता है. इसी वजह से आग बराबर नहीं जलती.
सबसे पहले गैस बंद करें
गैस बर्नर की सफाई करने से पहले आप गैस के रेगुलेटर बंद कर दें. अगर आपने कुछ देर पहले उस पर खाना बनाया है तो पहले बर्नर को ठंडा होने दें, क्योंकि गर्म बर्नर पर हाथ लगाने पर जलने का भी खतरा होता है.
गर्म पानी और नींबू का इस्तेमाल
गैस बर्नर को साफ करने के लिए आप एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें एक नींबू का रस और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर घोल बना लें. अब बर्नर के ऊपर इस घोल को डालें और करीब 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रखें. इससे जमी हुई चिकनाई नरम हो जाएगी.
टूथब्रश से करें सफाई
घोल डालने के बाद जब बर्नर नरम हो जाए तो उसे अपने घर में मौजूद पुराने टूथब्रश या स्क्रबर की मदद से रगड़ें. बर्नर के छोटे छेद साफ करने के लिए पिन या सुई का इस्तेमाल करें, मगर इस बात का ध्यान रखें कि पिन से आपको बहुत जोर न लगाएं वरना छेद बड़े हो सकते हैं.
सिरके से हटाएं जिद्दी गंदगी
अगर आपके गैस का बर्नर ज्यादा काला हो गया है, तो उस पर थोड़ा सफेद सिरका डालें और पांच मिनट तक उसको ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद ब्रश से रगड़कर साफ कर लें और फिर साफ पानी से धो दें.
बर्नर को सुखाना जरूरी
धोने के बाद बर्नर को सीधे इस्तेमाल न करें. पहले उसे सूखे कपड़े से पोंछें और सूखने के लिए छोड़ दीजिए. गीला बर्नर लगाने से गैस सही तरह नहीं जलती.
इन बातों का रखें ध्यान
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क