How to clean kitchen ceiling fan: किचन के सीलिंग फैन पर जम गया है तेल, हो गया चिपचिपा? चुटकियों में ऐसे करें साफ

किचन के सीलिंग फैन पर जमी चिपचिपी गंदगी और तेल की परत न केवल दिखने में खराब लगती है, बल्कि ये फैन की स्पीड और लाइफ को भी कम कर देती है. आइए जान लीजिए उसे कैसे चमका सकते हैं.

Advertisement
किचन के पंखे पर जमी गंदगी को साफ करना काफी मुश्किल होता है. (Photo: AI Generated) किचन के पंखे पर जमी गंदगी को साफ करना काफी मुश्किल होता है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:51 PM IST

How to clean kitchen ceiling fan: किचन में खाना बनाते समय उठने वाले धुएं और तेल के कण हवा में घूमते रहते हैं और फिर सीलिंग फैन की ब्लेड्स पर जमने लगते हैं. समय के साथ यह परत मोटी और चिपचिपी हो जाती है जिसमें धूल भी आसानी से चिपक जाती है. यह न केवल हाइजीन के लिहाज से गलत होते हैं बल्कि अधिक वजन के कारण फैन का मोटर भी जल्दी गर्म होने लगता है. यदि आपके किचन का फैन भी ऐसा ही चिपचिपा हो गया है तो इसे साफ करने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. बस कुछ सिंपल स्टेप्स अपनाकर आप इसे मिनटों में चमका सकते हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.

Advertisement

तकिए का कवर है सबसे असरदार

यदि आपके किचन के सीलिंग फैन पर जमी गंदगी सूख गई है तो सबसे पहले पिलोकेस यानी तकिए के कवर वाली ट्रिक आजमाना काम आ सकता है. इसके लिए एक पुराने पिलोकेस को ब्लेड के ऊपर डालें और हल्के हाथों से उसे अपनी तरफ खींचें. इससे सारी धूल और गंदगी सीधे कवर के अंदर आ जाएगी और फर्श पर नहीं गिरेगी.

यदि गंदगी तेल के कारण चिपचिपी हो गई है तो इसके लिए आपको लिक्विड सॉल्यूशन की मदद लेनी होगी. आप पिलोकेस को हल्का गीला करके या उस पर क्लीनिंग सॉल्यूशन स्प्रे करके ब्लेड्स को वाइप कर सकते हैं.

सिरका और डिश सोप का जादुई असर

चिपचिपे तेल को हटाने के लिए विनेगर यानी सफेद सिरका और डिश सोप का कॉम्बिनेशन बेस्ट होता है. एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाएं और उसमें कुछ बूंदें लिक्विड डिश सोप की डालें.

Advertisement

इसे सीधे ब्लेड्स पर स्प्रे करने के बजाय एक माइक्रोफाइबर कपड़े पर स्प्रे करें और फिर ब्लेड्स को पोछें. सिरका अपनी एसिडिक प्रॉपर्टीज के कारण तेल को तुरंत काट देता है. गर्म पानी के साथ सिरके का उपयोग जिद्दी तेल को तेजी से पिघलाने में मदद करता है.

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

अगर ब्लेड्स पर तेल की बहुत पुरानी और सख्त परत जम गई है तो बेकिंग सोडा का पेस्ट बहुत काम आता है. 2 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे चिपचिपी जगहों पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक नम कपड़े से रगड़कर साफ कर लें. बेकिंग सोडा एक माइल्ड एब्रेसिव है जो बिना किसी स्क्रैच के गंदगी को हटा देता है.

इन बातों का रखें ध्यान

सफाई शुरू करने से पहले हमेशा फैन को स्विच ऑफ कर दें और सुनिश्चित करें कि वह पूरी तरह रुक गया है. सफाई के लिए सीढ़ी या ऊंचे स्टूल का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें.

कभी भी सीधे फैन पर पानी न डालें वरना यह मोटर के अंदर जाकर खराब हो सकता है. आखिरी में एक सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पूरी ब्लेड को पोछें ताकि नमी न रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »