Homemade Desi Ubtan: पार्लर जैसा ग्लो अब घर पर! इन नेचुरल चीजों से बनाएं देसी उबटन, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा

Homemade Desi Ubtan: उबटन एक ट्रेडिशनल भारतीय नुस्खा है, जिसका इस्तेमाल सदियों से खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किया जाता रहा है. आज हम आपको घर पर देसी उबटन बनाने और उसे लगाने का सही तरीका बताएंगे जो नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करेगा.

Advertisement
घर पर उबटन कैसे बनाएं? (Photo- ITG) घर पर उबटन कैसे बनाएं? (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

Homemade Desi Ubtan: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और वह सुंदर दिखे. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनहेल्दी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और गलत खान-पान का असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है.  इन सब वजहों से स्किन का नेचुरल ग्लो धीरे-धीरे कम होने लगता है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि आप कुछ घरेलू नुस्खों से अपने चेहरे का निखार वापस पा सकते हैं.

Advertisement

उबटन ऐसा ही एक देसी तरीका है जिसका इस्तेमाल सदियों से खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किया जाता रहा है. खासतौर पर शादी से पहले दुल्हनें इसे अपनी स्किन को निखारने के लिए लगाती हैं, ताकि चेहरे पर नेचुरल ग्लो आए. आज हम आपको घर पर नेचुरल तरीके से देसी उबटन बनाने का आसान तरीका बताएंगे जो चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने के साथ स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा.

उबटन बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है

उबटन बनाने के लिए बेसन, हल्दी, चंदन पाउडर, कच्चा दूध, गुलाब जल, बादाम पाउडर, केसर और शहद जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. ये सभी चीजें स्किन को साफ करने, पोषण देने और उसे सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाने में मदद करती हैं.
 

देसी उबटन बनाएं कैसे

Advertisement
  1. सबसे पहले  हल्दी, चंदन पाउडर, कच्चा दूध, गुलाब जल, बादाम पाउडर, केसर और शहद सबको अपने पास रख लें.
  2. इसके बाद केसर को थोड़ा सा गुनगुने दूध में भिगोकर अलग रख दें.
  3. अब एक बाउल में 2 चम्मच बेसन लें. इसमें आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच चंदन पाउडर और 1 चम्मच बादाम पाउडर डालकर सबको अच्छे तरह मिला लें.
  4. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा कच्चा दूध डालते हुए एक स्मूद पेस्ट तैयार करें.
  5.  इसके बाद दूध में भिगोया हुआ केसर डालें.
  6. फिर इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाबजल मिलाएं. 
  7. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एकदम स्मूद और बिना गुठली वाला पेस्ट तैयार कर लें.
  8. अब इस उबटन को एयरटाइट डिब्बे में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर कर सकते हैं.


उबटन लगाने का तरीका

  • सबसे पहले हल्के फेसवॉश से चेहरा अच्छी तरह साफ कर लें.
  • अब उंगलियों या ब्रश की मदद से उबटन को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं.
  • इसे 15-20 मिनट तक या सूखने तक लगा रहने दें.
  • थोड़ा पानी लगाकर उंगलियों से हल्के-हल्के गोल घुमाते हुए चेहरे की मसाज करें.
  • अब गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और साफ तौलिये से हल्के से पोंछ लें.
  • अंत में चेहरा धोने के बाद अपनी पसंद का मॉइश्चराइज़र लगाएं, ताकि स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेट रहे.

इन बातों का रखें ध्यान

Advertisement
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो उबटन लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें.
  • बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में एक से दो बार जरूर लगाएं.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement