Homemade BB Cream: अगर आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाने वालों में से हैं और नो मेकअप लुक अपनाना पसंद करती हैं तो बीबी क्रीम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. यह स्किन को हल्का कवरेज देने के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी लाती है. आज हम आपको घर नेचुरल तरीकों से होममेड बीबी क्रीम बनाना बताएंगे जो आपकी स्किन को सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और फ्रेश बनाए रखने में मदद करेगी.
हालांकि बाजार में कई बीबी क्रिम आसानी से मिल जाती हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर काफी महंगे होती हैं और उनमें केमिकल्स भी हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर भी नेचुरल चीजों से बीबी क्रीम बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर बीबी क्रिम कैसे बनाई जा सकती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 छोटा चम्मच चंदन पाउडर
1 छोटा चम्मच गुलाब जल
1/2 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
1/2 छोटा चम्मच ग्लिसरीन
चुटकी भर हल्दी
1 छोटा चम्मच स्किन टोन से मिलता हुआ कॉम्पैक्ट पाउडर
आधा छोटा चम्मच प्राइमर
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क