Dry-Frizzy Hair Home Remedy: आजकल बालों को घना, चमकदार और हेल्दी बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. बिगड़ी लाइफस्टाइल और प्रदूषण के साथ ही केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स और स्टाइलिंग भी लोगों के बालों को बेहद नुकसान पहुंचाती है. ऐसे में अपने बालों को पहले की तरह घना और चमकदार बनाने के लिए लोग पानी की तरह पैसा बहाते हैं. कोई पार्लर जाकर महंगे हेयर स्पा लेता है, बहुत से बाजार में मिलने वाले महंगे हेयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं. हालांकि, इतने पैसे खर्च करने के बाद भी ज्यादातप लोगों के बाल रूखे, बेजान और फीके दिखते हैं.
अगर आप भी पैसे खर्च कर करके थक चुके हैं और फिर भी आपके बेजान-रूखे बाल सिल्की, शाइनी और चमकदार नहीं बनते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको रसोई के 'कचरे' से बालों को स्मूद बनाने का एक देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं. ये कचरा और कुछ नहीं बल्कि केले के छिलके हैं. ज्यादातर लोग केला खाकर उसका छिलका कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन यही छिलका बालों के लिए एक आसान घरेलू उपाय बन सकता है. इसे दही और शहद के साथ मिलाकर एक हेयर मास्क तैयार किया जाता है, जो नमी देने और उन्हें मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका.
आखिर केले का छिलका बालों के लिए क्यों माना जाता है फायदेमंद?
केले के छिलके में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को पोषण देने में मदद कर सकते हैं. जब इसे दही और शहद जैसी मॉइस्चराइजिंग चीजों के साथ मिलाया जाता है, तो ये बालों का रूखापन कम करने और उन्हें ज्यादा सॉफ्ट-सिल्की स्मूद बनाने में मददगार हो सकता है. अगर बाल बेजान और रूखे नजर आते हैं, तो इसके लगातार इस्तेमाल से उनमें नेचुरल चमक भी देखने को मिल सकती है.
हेयर मास्क बनाने के लिए क्या चाहिए?
ऐसे तैयार करें केले के छिलके का हेयर मास्क
केले के छिलकों से मास्क बनाने के लिए सबसे पहले केले के छिलके को अच्छी तरह धो लें. अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में डालें. इसमें दही और शहद मिलाएं और अच्छी तरह पीस लें. आपको इन्हें तब तक पीसना है, जब तक एक स्मूद पेस्ट ना बन जाए. पेस्ट जितना स्मूद होगा आपको इसे बालों में लगाने में उतनी ही आसानी होगी.
बालों में लगाने का सही तरीका
सबसे पहले बालों को कंघी करके अच्छी तरह सुलझा लें. अब तैयार पेस्ट को स्कैल्प से लेकर बालों की पूरी लंबाई तक लगाएं. इसके बाद शॉवर कैप पहन लें या हल्का-सा जूड़ा बना लें. करीब 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें. फिर नॉर्मल पानी से बाल धो लें. जरूरत पड़े तो माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं.
किन लोगों के लिए हो सकता है फायदेमंद?
इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क