How to Get Glowing Skin: 77 की उम्र में भी चांद सा चमकता है हेमा मालिनी का चेहरा, किचन की 2 सस्ती चीजें हैं ड्रीम गर्ल की खूबसूरती का राज

हेमा मालिनी की बेटी ऐशा देओल ने एक बार खुलासा किया था कि हेमा मालिनी अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए नींबू और ग्लिसरीन का इस्तेमाल करती थीं. यहां हम आपको इसे लगाने के फायदे बता रहे हैं.

Advertisement
ये है हेमा मालिनी का ब्यूटी सीक्रेट (Photo: ITG) ये है हेमा मालिनी का ब्यूटी सीक्रेट (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:02 PM IST

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी आज 77 वर्ष की उम्र में भी अपनी बेदाग और चमकदार त्वचा से नई एक्ट्रेसेस को मात देती हैं. हर कोई यही कहता है कि आखिर उनकी इस एवरग्रीन खूबसूरती का राज क्या है. कुछ समय पहले उनकी बेटी ईशा देओल ने एक इंटरव्यू में अपनी मां का स्किनकेयर वो सीक्रेट खोला जो बेहद सस्ता और आसान है. ईशा ने बताया था कि हेमा मालिनी जब शूटिंग से वापस आती थीं तब वो अपने फेस और हाथों पर किसी महंगे कॉस्मेटिक का नहीं बल्कि अपने घर में रखी दो बेहद सस्ती चीजों नींबू और ग्लिसरीन का इस्तेमाल करती थीं. ऐशा ने बताया था कि उनकी मां कहती थीं कि शूटिंग पर लाइट्स की वजह से बहुत टैनिंग हो जाती थी और नींबू-ग्लीसरीन उनकी टैनिंग को हटाने में मदद करता था. आइए जानते हैं क्या है इस जादुई नुस्खे को बनाने और लगाने का सही तरीका.

Advertisement

सीरम बनाने का तरीका
हेमा मालिनी का यह पसंदीदा ब्यूटी हैक बनाने के लिए आपको सिर्फ 2 चीजों की जरूरत होगी.

सामग्री:

शुद्ध ग्लिसरीन: 2 बड़े चम्मच

ताजा नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक साफ कांच की छोटी कटोरी या ड्रॉपर बोतल लें.

इसमें 2 चम्मच ग्लिसरीन और 1 छोटा चम्मच ताजा नींबू का रस मिलाएं. दोनों चीजों को तब तक हिलाएं जब तक कि यह एक समान (एकसार) मिश्रण न बन जाए. आपकी एंटी-एजिंग होममेड सीरम तैयार है.

लगाने का तरीका
इस मिक्सचर का बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए इसे सही तरीके से लगाना जरूरी है:

स्टेप 1: सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह धो लें और तौलिए से थपथपाकर सुखा लें.

स्टेप 2: अब तैयार मिश्रण की 3-4 बूंदें अपनी हथेलियों पर लें.

Advertisement

स्टेप 3: इसे अपने चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से थपथपाते हुए लगाएं.

स्टेप 4: उंगलियों की मदद से सर्कुलर मोशन में 1-2 मिनट तक चेहरे की हल्की मसाज करें ताकि यह त्वचा में समा जाए.

स्टेप 5: इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह सामान्य पानी से चेहरा धो लें. नींबू से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है, इसलिए चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »