Hair Brushing Myths Fact: बाल में बार-बार कंघी करने से सच में मजबूत होते हैं? सच्चाई जान लीजिए

क्या बार-बार कंघी करने से सच में बाल घने और मजबूत होते हैं? यह एक पुराना मिथ है जो आपके बालों को फायदा पहुंचाने के बजाय उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है. जानिए क्या है बालों को ब्रश करने का सही तरीका और एक्सपर्ट्स की राय.

Advertisement
बार-बार कंघी करना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है. (Photo: AI Generated) बार-बार कंघी करना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

Hair care brushing myths facts: आपने अक्सर कई लोगों को यह कहते सुना होगा कि बालों में जितनी अधिक कंघी करेंगे, बाल उतनी ही तेजी से बढ़ेंगे और मजबूत भी होंगे. ऐसा करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल तेजी से लंबे और मजबूत होते हैं. लेकिन क्या यह वाकई सच है? हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सिर्फ एक मिथ है. हद से ज्यादा कंघी करना बालों को फायदा देने के बजाय उन्हें कमजोर बना सकता है. आइए इसकी पूरी सच्चाई जानते हैं कि बार-बार बालों में कंघी करने से क्या हो सकता है.

Advertisement

बार-बार ब्रश करने का मिथ

बालों को सही तरीके से ब्रश करना जरूरी है लेकिन इसे एक एक्सरसाइज की तरह बार-बार करना बालों की ऊपरी परत यानी क्यूटिकल को डैमेज कर सकता है.

दरअसल, पुराने समय से चली आ रही यह सलाह कि 100 बार बालों को कंघी करना उनकी सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन ये पूरी तरह से गलत है. JunYi Beauty के मुताबिक, बालों को 100 बार ब्रश करने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. हकीकत यह है कि स्कैल्प के नेचुरल ऑयल्स को बालों की लंबाई तक फैलाने के लिए सिर्फ 10 से 20 स्ट्रोक्स ही काफी होते हैं. इसके बाद की गई हर कंघी केवल फ्रिक्शन यानी घर्षण पैदा करती है जिससे बाल टूट सकते हैं और उनमें दोमुंहे बाल की समस्या बढ़ जाती है.

स्कैल्प और बालों के लिए क्या है सही?

Advertisement

ब्रश करना बालों की सेहत के लिए अच्छा हो सकता है अगर आप इसे सही तरीके से करें. कंघी करने का मुख्य उद्देश्य बालों को सुलझाना और स्कैल्प के नेचुरल ऑयल्स को पूरे बालों में बराबर डिस्ट्रीब्यूट करना है. जब आप हल्के हाथों से ब्रश करते हैं तो यह स्कैल्प को हल्का मसाज देता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन में थोड़ी मदद जरूर मिलती है. हालांकि यह याद रखना जरूरी है कि बालों की ग्रोथ आपके जेनेटिक्स, खान-पान और हार्मोनल बैलेंस पर निर्भर करता है न कि इस पर कि आप कितनी बार कंघी करते हैं.

बालों के प्रकार के हिसाब से तरीका

हर किसी के बाल एक जैसे नहीं होते इसलिए कंघी करने का तरीका भी अलग होना चाहिए:

पतले या सीधे बाल: दिन में 1 या 2 बार हल्के हाथों से ब्रश करना पर्याप्त है.

घुंघराले बाल: इनमें रोजाना ब्रश करने से बचें. घुंघराले बालों को सिर्फ गीला होने पर ही वाइड-टूथ कॉम्ब (चौड़े दांतों वाली कंघी) या उंगलियों से सुलझाना चाहिए.

गीले बाल: गीले बाल सबसे ज्यादा नाजुक होते हैं. इस समय ब्रश करने से बालों के टूटने का डर सबसे ज्यादा रहता है. हमेशा बालों को थोड़ा सूखने दें, उसके बाद ही कंघी का इस्तेमाल करें.

ये सावधानी बरतें

यदि आप बार-बार कंघी करने के बाद बाल रूखे दिख रहे हैं या आपकी कंघी में हर बार ढेर सारे बाल निकल रहे हैं तो समझ जाइए कि आप जरूरत से ज्यादा ब्रश कर रहे हैं. हमेशा सही क्वालिटी की लकड़ी या सॉफ्ट ब्रिसल वाली ब्रश का इस्तेमाल करें. शुरुआत हमेशा बालों के नीचे के हिस्सों से करें और धीरे-धीरे ऊपर की तरफ आएं ताकि गांठें आसानी से सुलझ सकें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »