जेन जी के व्यवहार और काम करने के तरीके को लेकर पुरानी पीढ़ियां अक्सर सवाल उठाती हैं. ऑफिस में उनका बॉस से बात करने का तरीका हो, काम को लेकर उनकी सोच हो या नौकरी और जिंदगी के बीच बैलेंस की बात, जेन जी कई पुराने वर्क कल्चर को आसानी से नहीं मानती. ऑफिस के बाहर भी जेन जी का रवैया लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आता. पुरानी पीढ़ियों की शिकायत रही है कि जेन जी कभी सीरियस ही नहीं रहती. लेकिन अब जेन जी के व्यवहार को लेकर सवाल खुद इसी पीढ़ी के एक मेंबर ने उठाया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. मामला उनके काम करने के तरीके का नहीं, बल्कि उम्र को देखने के नजरिए का है.
रेडिट यूजर ने उम्र पर जताई चिंता
रेडिट पर एक जेन जी यूजर ने अपनी जेनरेशन की इसी आदत पर चिंता जताई है. उसका कहना है कि जेन जी के बीच उम्र को लेकर जरूरत से ज्यादा मजाक और चिंता दिखाई देती है. कुछ साल बड़ा इंसान भी उन्हें बहुत ‘बूढ़ा’ लगने लगता है. यूजर को डर है कि ये सोच आगे चलकर जेन जी जेनरेशन के लिए परेशानी बन सकती है.
यह भी पढ़ें: प्रमोशन चाहिए लेकिन 12 घंटे ऑफिस नहीं! हैरान करेगा Gen Z का वर्क फंडा
क्या अपने से बड़े लोगों के साथ घुलने-मिलने से बचता है जेन जी?
यूजर ने लिखा कि जेन जी में उम्र को लेकर एक अजीब तरह का जुनून देखने को मिलता है. किसी से कुछ साल बड़ा व्यक्ति भी आसानी से ‘अंकल’ बन जाता है. शुरुआत में ये सिर्फ मजाक लगता है, लेकिन यूजर को लगता है कि कई लोग सच में अपने से बड़े लोगों के साथ घुलने-मिलने से बचते हैं. यानी उम्र का थोड़ा सा फर्क भी उनके लिए एक बड़ी दूरी बन जाता है.
उसने अपना उदाहरण भी दिया. उसकी उम्र 23 साल है, जबकि उसका एक अच्छा फ्रेंड 29 साल का है. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और उन्हें लगता है कि उनके बीच कई चीजें एक जैसी हैं. लेकिन जब उसने अपने कुछ थोड़े छोटे फ्रेंड्स को इस बारे में बताया तो वे हैरान रह गए. उन्हें समझ ही नहीं आया कि 23 साल का व्यक्ति 29 साल के किसी वयक्ति के साथ इतना अच्छा दोस्त कैसे हो सकता है. यूजर के मुताबिक, कुछ जेन जी यंगस्टर्स को लगता है कि एक उम्र के बाद जिंदगी लगभग खत्म हो जाती है.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस रेडिट पोस्ट पर लोगों की मिले-जुली प्रतिक्रिया सामने आई. पोस्ट के जवाब में एक रेडिट यूजर ने सहमति जताते हुए रिप्लाई किया कि क्योंकि Gen Z 'जेन जी अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर रही है और मैं भी इसका दोषी हूं, मैं खुद को इससे बेहतर नहीं मानता.'
वहीं दूसरे रेडिट यूजर का कहना है कि मिड और बड़ी उम्र वाली जेन जी पर कोविड लॉकडाउन का सोशल और प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ा. उनकी कम उम्र और 20 की शुरुआती उम्र का एक बड़ा हिस्सा अचानक छिन गया. 2016 और 2019 जैसे साल इसलिए ज्यादा याद आते हैं क्योंकि तब फ्यूचर को लेकर उम्मीद और पॉजिटिव महसूस होती था, जो कुछ ही महीनों में खत्म हो गई. उनका कहना है कि वे अभी भी काफी युवा हैं, लेकिन कम उम्र में ही कोरोना जैसा पैंडेमिक,जंग, राजनीतिक अस्थिरता, महंगाई, घरों की बढ़ती कीमतें, जॉब का संकट और AI जैसी चीजों के बीच बड़े होने के कारण खुद को उम्र से ज्यादा बड़ा और युवावस्था से अलग महसूस करते हैं.
aajtak.in