Fitkari For Face: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ, ग्लोइंग और खूबसूरत दिखे. इसके लिए कुछ लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में पैसा लगाते हैं तो कुछ लोग पार्लर में महंगे ट्रीटमेंट करवाते है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद कुछ चीजें भी ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद कर सकती हैं. फिटकरी भी उन्हीं में से एक है.
इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटिफंगल गुण पाए जाते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम कर ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करते हैं. आज हम आपको फिटकरी के इस्तेमाल का सही तरीका बताएंगे जो ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने में आपकी मदद कर सकता है.
टोनर के तौर पर
फिटकरी को नेचुरल टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए थोड़ी सी फिटकरी पाउडर को पानी में मिलाकर घोल तैयार करें. फिर इसे या कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं या स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर स्प्रे करें. इससे स्किन के पोर्स टाइट होते हैं और ऑयल कंट्रोल करने में मदद मिलती है. हालांकि, इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई हो सकती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें.
पिंपल्स कम करने के लिए
अगर चेहरे पर पिंपल्स या एक्ने की समस्या है तो फिटकरी का इस्तेमाल स्पॉट ट्रीटमेंट के रूप में भी किया जा सकता है. इसके लिए फिटकरी पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे पिंपल्स वाली जगह पर 10-15 मिनट तक लगाकर रखें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करने से सूजन और पिंपल्स कम करने में मदद मिल सकती है.
स्किन टाइट करने वाले फेस मास्क के तौर पर
फिटकरी का फेस मास्क स्किन को टाइट और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद कर सकता है. इसे बनाने के लिए फिटकरी पाउडर में थोड़ा शहद या दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इसे चेहरे पर बराबर लगाएं लेकिन आंखों के आसपास न लगाएं. कुछ देर सूखने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. इससे स्किन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है.
इन बातों का रखें ध्यान
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क