गर्मियों में बालकनी में लगाएं ये खुशबूदार फूलों वाले पौधे, बिना AC घर रहेगा ठंडा और महकेगा हर कोना!

भीषण गर्मी और बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं? अपनी बालकनी में फूलों वाले पौधे लगा सकते हैं. ये पौधे न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि प्राकृतिक रूप से तापमान कम कर हवा में नमी और ताजगी लाते हैं, जिससे आपका घर प्राकृतिक तौर पर ठंडा रहता है.

Advertisement
गुलाब का फूल हर सीजन में लोगों को पसंद आता है. (PHOTO:ITG) गुलाब का फूल हर सीजन में लोगों को पसंद आता है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

Summer Flowers PLants For Indian Balcony: गर्मियों के दिनो में कमरे में रूका नहीं जाता है, क्योंकि चिलचिलाती धूप की वजह से पूरा घर ही बुरी तरह से तपता है. घर की छत बुरी तरह से तप रही होती है और इस वजह से लोग कूलर और एसी लगाते हैं, जिनकी वजह से बिजली बिल काफी ज्यादा समर सीजन में बढ़ जाता हैं.  मगर ऐसे कई सारे लोग जिनके घरों में एसी नहीं होता है तो ऐसे लोग अपने घर को ठंडा रखने के लिए बालकनी में प्लांट लगा सकते हैं.

Advertisement

गर्मियों में बालकनी को हरा-भरा और ठंडक देने वाला बनाना न सिर्फ आंखों को सुकून देता है, बल्कि घर के तापमान को भी थोड़ा कम करने में मदद करता है. अच्छी बात यह है कि कुछ फूल वाले पौधे ऐसे भी हैं, जो घर को महकाने के साथ-साथ कूलिंग करने का काम करते हैं.

मोगरा 
मोगरा का पौधा गर्मियों के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है, क्योंकि इसके छोटे-छोटे सफेद फूल बेहद खुशबूदार होते हैं, जो पूरे घर को महका देते हैं. मोगरा को धूप पसंद होती है, इसलिए इसे बालकनी में लगाया जाता है और इसे लगाना भी बहुत आसान होता है. इसकी खुशबू मन को एक अलग ही सुकून देती है और गर्मी का एहसास थोड़ा कम कर देती है.

गुलाब 
मोगरा के अलावा गुलाब भी अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है और यह पौधा हर सीजन में ही लोगों को अच्छा लगता है. गर्मियों में गुलाब के फूल अच्छी तरह से खिलते हैं और उनको आप अपनी बालकनी में रख सकते हैं, यह आपके घर को खूबसूरत बनाएंगे और उसके बाद ही घर में फ्रेशनेस और यह हवा को भी क्लीन करने में मदद करती है. इनसे घर में नेचुरल ठंडक बनी रहती है, समर सीजन के लिए बढ़िया है.

Advertisement

 गेंदा
गेंदा एक ऐसा पौधा है जिसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. गेंदे के पौधे को तेज धूप में भी आसानी से उग जाता है, इसके पीले और नारंगी फूल बालकनी को सुंदर बना देते हैं. इसके साथ ही गेंदे का पौधा नमी भी छोड़ता है जो आसपास के टेम्परेचर को कम करने और ठंडक देने में आपके काम आता है. 

पोर्टुलाका 

पोर्टुलाका गर्मियों और बरसात का पौधा है, जो अप्रैल से अक्तूबर के महीने में सबसे ज्यादा फूल देता है. इसकी खास बात यह है कि यह तेज धूप और सूखे में ही पनपता है. पूरी बालकनी में इसके रंग-बिरंगे फूल सबका ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं. इसे लगाने से आसपास का तापमान कम होता है और इसलिए गर्मियों में यह पौधा लगाने से घर तो ठंडक मिलती है. 

चमेली 
चमेली का पौधा भी गर्मियों के लिए बहुत अच्छा होता है. इसकी मीठी खुशबू शाम के समय और भी ज्यादा सुकून-भरी बना देती है, जिससे घर का माहौल ठंडा और सुकूनभरा लगता है. इसे हल्की धूप और नियमित पानी की जरूरत होती है और इसलिए गर्मियों में इसे लगाना सही रहता है. 

ये पौधे घर को कैसे करते हैं ठंडा?

पौधे आसपास की गर्मी को सोखते हैं और हवा में नमी बढ़ाते हैं, इसलिए अक्सर आपने देखा होगा कि पेड़ो के पास हमेशा ठंडा महसूस होता है. उसी तरह से घर की बालकनी में पौधे लगाने से वहां का तापमान थोड़ा कम हो जाता है और घर के अंदर भी ठंडक का एहसास मिलता है. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement