अंबानी फैमिली के जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में आईपीओ लिस्टिंग और इवेंट के दौरान अंबानी परिवार के नन्हे बच्चों ने अपनी मासूमियत और मस्ती से पूरी महफिल लूट ली. इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शैतानियों और क्यूट हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक हर कोई यही कह रहा है, 'बच्चे आखिर बच्चे ही होते हैं.'
मंच पर अंबानी किड्स की मस्ती
इस बड़े बिजनस इवेंट पर अंबानी परिवार के छोटे फैमिली मेंबर अपनी ही दुनिया में मस्त नजर आए. वो कभी इधर-उधर भागते तो कभी स्टेज के आसपास खेलते दिखे.
स्टेज पर चढ़कर पृथ्वी ने खूब की शरारतें
सामने आए एक वीडियो में मुकेश अंबानी के सबसे बड़े पोते और आकाश-श्लोका के बेटे पृथ्वी स्टेज पर खूब शरारतें करते दिखाई दिए. कभी वो स्टेज पर दौड़ लगाते तो कभी जियो आईपीओ लिस्टिंग के लिए लगाई बोल को खींचते दिखते. पृथ्वी को स्टेज से उतारने के लिए दादी नीता अंबानी को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.
पृथ्वी के साथ ईशा के बेटे कृष्णा भी कदम से कदम मिलाते नजर आए. सामने आए एक वीडियो में कृष्णा स्टेज के किनारे लगी फूलों की सजावट के ऊपर ही लोट-पोट हो गए. इसके बाद ईशा अंबानी उन्हें वहां से हटाती नजर आईं.
मामा अनंत को भी नहीं छोड़ा
एक वीडियो में ईशा के बेटे कृष्णा अपने छोटे मामा अनंत को परेशान करते नजर आए. अनंत कृष्णा को समझाते दिखे लेकिन कृष्णा ने उन्हें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस दौरान कृष्णा अपनी मम्मी ईशा को भी खूब परेशान करते दिखे.
पृथ्वी ने मम्मी श्लोका को किया खूब तंग
अंबानी परिवार ने जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग के बाद मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना की और इस दौरान पृथ्वी की शरारत वहां भी कम नहीं हुई. सामने आए एक वीडियो में पृथ्वी मां श्लोका के साथ शरारत करते और उनका सूट खींचते दिखाई दिए.
अंबानी किड्स की हरकतें लोगों को खूब हंसा रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग इन वीडियोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि अंबानी परिवार हो या एक आम आदमी का घर बच्चों को एक जगह संभालकर रखना हर माता-पिता के लिए एक जैसा ही टास्क होता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क