Ambani Kids Viral Video: स्टेज पर लोटे कृष्णा, पृथ्वी ने खींचा मम्मी श्लोका का सूट, JIO इवेंट में क्यूट शरारतों से छाए अंबानी किड्स, VIDEO

Ambani Kids Viral Video: कल अंबानी फैमिली ने एक बड़ी सेरेमनी में जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ की लिस्टिंग की. इस मौके पर अंबानी फैमिली के बच्चे भी मौजूद थे जिन्होंने अपनी शरारतों और क्यूटनेस से महफिल ही लूट ली. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
अंबानी किड्स की मस्ती (Photo: ITG) अंबानी किड्स की मस्ती (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

अंबानी फैमिली के जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में आईपीओ लिस्टिंग और इवेंट के दौरान अंबानी परिवार के नन्हे बच्चों ने अपनी मासूमियत और मस्ती से पूरी महफिल लूट ली. इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शैतानियों और क्यूट हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक हर कोई यही कह रहा है, 'बच्चे आखिर बच्चे ही होते हैं.'

Advertisement

मंच पर अंबानी किड्स की मस्ती

इस बड़े बिजनस इवेंट पर अंबानी परिवार के छोटे फैमिली मेंबर अपनी ही दुनिया में मस्त नजर आए. वो कभी इधर-उधर भागते तो कभी स्टेज के आसपास खेलते दिखे.

स्टेज पर चढ़कर पृथ्वी ने खूब की शरारतें

सामने आए एक वीडियो में मुकेश अंबानी के सबसे बड़े पोते और आकाश-श्लोका के बेटे पृथ्वी स्टेज पर खूब शरारतें करते दिखाई दिए. कभी वो स्टेज पर दौड़ लगाते तो कभी जियो आईपीओ लिस्टिंग के लिए लगाई बोल को खींचते दिखते. पृथ्वी को स्टेज से उतारने के लिए दादी नीता अंबानी को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.

पृथ्वी के साथ ईशा के बेटे कृष्णा भी कदम से कदम मिलाते नजर आए. सामने आए एक वीडियो में कृष्णा स्टेज के किनारे लगी फूलों की सजावट के ऊपर ही लोट-पोट हो गए. इसके बाद ईशा अंबानी उन्हें वहां से हटाती नजर आईं. 

Advertisement

मामा अनंत को भी नहीं छोड़ा

एक वीडियो में ईशा के बेटे कृष्णा अपने छोटे मामा अनंत को परेशान करते नजर आए. अनंत कृष्णा को समझाते दिखे लेकिन कृष्णा ने उन्हें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस दौरान कृष्णा अपनी मम्मी ईशा को भी खूब परेशान करते दिखे.

पृथ्वी ने मम्मी श्लोका को किया खूब तंग

अंबानी परिवार ने जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग के बाद मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना की और इस दौरान पृथ्वी की शरारत वहां भी कम नहीं हुई. सामने आए एक वीडियो में पृथ्वी मां श्लोका के साथ शरारत करते और उनका सूट खींचते दिखाई दिए.

अंबानी किड्स की हरकतें लोगों को खूब हंसा रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग इन वीडियोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि अंबानी परिवार हो या एक आम आदमी का घर बच्चों को एक जगह संभालकर रखना हर माता-पिता के लिए एक जैसा ही टास्क होता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »