Yakhni Pulao Recipe: क्या आपने कभी खाया है वेजिटेबल यखनी पुलाव? खुशबू और स्वाद के आगे बिरयानी भी लगेगी फीकी

Yakhni Pulao Recipe: अगर आप अपने लंच या डिनर में कुछ अलग, हल्का और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो वेजिटेबल यखनी पुलाव जरूर ट्राई करें. यह पुलाव आम पुलाव से थोड़ा अलग होता है और इसकी खुशबू इसे और भी खास बनाती है. आज हम आपको वेजिटेबल यखनी पुलाव बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
वेजिटेबल यखनी पुलाव रेसिपी: मसालों से भरपूर खुशबूदार और टेस्टी पुलाव बनाने का आसान तरीका (Photo- ITG) वेजिटेबल यखनी पुलाव रेसिपी: मसालों से भरपूर खुशबूदार और टेस्टी पुलाव बनाने का आसान तरीका (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

Yakhni Pulao Recipe:  आपने कई तरह के पुलाव खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी  वेजिटेबल यखनी पुलाव ट्राई किया है.  यह डिश खासकर उत्तर भारत और कश्मीर में काफी पसंद की जाती है. इसका स्वाद अलग और खुशबूदार होता है जो आपके खाने में नया बदलाव लाता है. वेजिटेबल यखनी पुलाव की खास बात यह है कि इसमें चावल को सादे पानी की जगह मसालों से बने स्टॉक (यखनी) में पकाया जाता है. इससे इसका स्वाद और खुशबू दोनों ज्यादा बेहतर हो जाते हैं. वहीं, नॉर्मल पुलाव में चावल पानी और हल्के मसालों के साथ बनता है, इसलिए उसका स्वाद हल्का होता है.

Advertisement

इसके अलावा, यखनी पुलाव में दही, सौंफ और साबुत धनिया जैसे मसाले डाले जाते हैं जो इसे और भी ज्यादा रिच और टेस्टी बनाते हैं. यही वजह है कि यह पुलाव बाकी पुलाव से थोड़ा अलग और खास लगता है.  आइए जानते हैं कि वेजिटेबल यखनी पुलाव बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और यह बनता कैसे है?

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
डेढ़ कप बासमती चावल (भिगोए हुए)
2 चम्मच घी
2 प्याज (पतले कटे हुए)
½ कप फूलगोभी
1 गाजर (कटी हुई)
1 आलू (कटा हुआ)
¼ कप फ्रेंच बीन्स
¼ कप मटर
¼ कप पनीर (ऑप्शनल)
1 कप दही
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

यखनी (स्टॉक) बनाने के लिए
पानी
4–5 लौंग
3–4 हरी इलायची
1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
¼ कप साबुत धनिया
1 चम्मच सौंफ
हरा धनिया
1 प्याज

Advertisement

वेजिटेबल यखनी पुलाव बनाते कैसे है?

  1. सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें और उसमें लौंग, इलायची, दालचीनी, साबुत धनिया, सौंफ, अदरक-लहसुन, हरा धनिया और प्याज डालकर 10 मिनट तक उबालें. इससे एक खुशबूदार स्टॉक तैयार हो जाएगा. अब इसे छानकर अलग रख लें.
  2. इसके बाद सभी सब्जियों को धोकर काट लें. अगर पनीर डाल रहे हैं तो उसे हल्का सा फ्राई कर लें.
  3. अब एक कढ़ाही या भारी तले वाले बर्तन में घी गरम करें और उसमें प्याज को सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर थोड़ी देर पकाएं. इसके बाद सारी सब्जियां डालकर 5 मिनट तक भून लें.
  4. अब गैस कम करें और धीरे-धीरे दही डालते हुए चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं. फिर इसमें भीगे हुए चावल डालें और तैयार यखनी स्टॉक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  5. बर्तन को ढककर कम गैस पर 20–25 मिनट तक दम में पकाएं, जब तक चावल अच्छे से पक न जाए और पानी सूख न जाए.

वेजिटेबल यखनी पुलाव बनाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • अच्छे क्वालिटी के बासमती चावल इस्तेमाल करें और पकाने से पहले 20 मिनट भिगोकर रखें.
  • सौंफ और साबुत धनिया इस पुलाव का खास स्वाद देते हैं, इन्हें जरूर डालें.
  • इसे गरमा-गरम रायता और सलाद के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement