गर्मियों में बार-बार कुछ ठंडा, स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग पीने का मन करता है. हालांकि बाजार में मिलने वाले कई ड्रिंक्स में चीनी और आर्टिफिशियल फ्लेवर की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में लोग शिकंजी, लस्सी और कई तरह की अलग-अलग ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं. हालांकि, कई बार एक जैसी चीजें पीकर लोगों का मन भी भर जाता है. अगर आपका मन भी रोजाना वही लस्सी और शिकंजी पीकर भर गया है तो इस बार गर्मियों में आप घर पर कुछ अलग, चटपटा और हेल्दी बना सकते हैं. ये ड्रिंक है सूखे आलूबुखारा से बनने वाला हाई-फाइबर जूस, जो न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि आपकी हेल्थ के लिए भी वरदान साबित हो सकता है.
सूखे आलूबुखारे, नींबू, सौंफ, जीरा और काला नमक से तैयार होने वाला ये जूस स्वाद में खट्टा, मीठा और हल्का मसालेदार होता है. ये ड्रिंक गर्मी के दिनों में ताजगी का एहसास देता है और हर घूंट के साथ एक अलग फ्लेवर का मजा देता है. ये गैस, ब्लोटिंग, कब्ज या बार-बार होने वाले अपच से आपको छुटकारा दिलाती है. अगर आप रोज-रोज एक जैसे शरबत और जूस पीकर बोर हो चुके हैं, तो इस आसान प्रून जूस रेसिपी को जरूर ट्राई कर सकते हैं.
क्यों खास है प्रून जूस?
प्रून्स यानी सूखे आलूबुखारे फाइबर से भरपूर होते हैं. इन्हें डाइजेसन के लिए अच्छा माना जाता है. नियमित रूप से अगर इसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिया जाए तो ये कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं. इस जूस में सौंफ, जीरा, नींबू और काला नमक भी मिलाया जाता है, जो इसके स्वाद को और बेहतर बनाते हैं.
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका:
1. प्रून्स को अच्छी तरह धो लें और एक बाउल में डालकर गर्म पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दें.
2. अब एक पैन को गर्म करें और उसमें सौंफ व जीरा डालकर हल्का ड्राई रोस्ट कर लें. जब सौंफ और जीरा ठंडे हो जाए, तो उन्हें दरदरा कूट लें.
3. मिक्सर जार में भीगे हुए प्रून्स डालें. साथ में गुड़ का पाउडर, काला नमक, तैयार सौंफ-जीरा मसाला और नींबू का रस मिलाएं.
4. सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करके एक स्मूद प्यूरी तैयार कर लें. तैयार प्यूरी को एक बड़े जार में निकालें और उसमें ठंडा पानी डालें.
5. अब जार में बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि जूस पूरी तरह ठंडा और रिफ्रेशिंग हो जाए.
6. सर्विंग गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े और नींबू की स्लाइस डालें. तैयार प्रून जूस गिलास में डालें और तुरंत ठंडा-ठंडा सर्व करें.
टिप: अगर आपको जूस ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा और ठंडा पानी मिला सकते हैं. वहीं ज्यादा चटपटा स्वाद पसंद हो तो थोड़ा एक्स्ट्रा काला नमक और नींबू का रस भी डाल सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क