Nepali Gilo Chatpate Recipe: रोज के नाश्ते से हो गए हैं बोर? 10 मिनट में बनाएं ये तीखा नेपाली 'गिलो चटपटे'

अगर आप रोज के नाश्ते से बोर हो चुके हैं, तो आप मशहूर नेपाली स्ट्रीट फूड 'गिलो चटपटे' ट्राई कर सकते हैं. उबले मटर, आलू, मसालों और इमली की चटनी से बना यह स्नैक तीखा, खट्टा और हल्का गीला होता है, जो इसे बेहद स्वादिष्ट बनाता है. इसे घर पर मिनटों में आसानी से तैयार किया जा सकता है, इसकी रेसिपी नोट करें.

Advertisement
नेपाली खाना भारत में भी लोग चाव से खाते हैं. (PHOTO:ITG) नेपाली खाना भारत में भी लोग चाव से खाते हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

Nepali Gilo Chatpate Recipe: पूरे दिन में तीन टाइम के खाने के साथ-साथ में बीच-बीच में नाश्ते में भी लोग कुछ ना कुछ खाते रहते हैं. अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ नया और चटपटा ट्राई कर सकते हैं. खाने की बात हो तो तिब्बती और नेपाली खाने का स्वाद अपने आप ही मुंह पर आ जाता है, मोमोज और लाफिंग तो आपने गली-नुक्कड़ में जरूर खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको स्पाई नेपाली स्नैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे एक बार खाने के बाद आप इसके फैन हो जाएंगे,

Advertisement

अगर आपको तीखा खाना अच्छा लगता है तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. नेपाली स्ट्रीट फूड में गिलो चटपटे बहुत फेमस है और इसका स्वाद और तीखेपन का शानदार कॉम्बिनेशन इसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाता है. गिलो यानी थोड़ा गीला और मसालेदार, जो इसे नॉर्मल चटपटे से अलग बनाता है. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है.

इंग्रेडिएंट्स 

  • 2 कप उबले हुए सफेद मटर (या चने)
  • 1 मीडियम आकार का उबला आलू (कटा हुआ)
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा)
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 1/2 कप भुजिया या सेव
  • 1 नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • नमक 
  • 2-3 चम्मच इमली की चटनी
  • थोड़ा सा पानी 
  • हरा धनिया 

स्टेप बाई स्टेप इस तरीके से बनाएं ये डिश

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबले हुए मटर या चने डालें. इसमें कटे हुए आलू, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं.
  2. अब इसमें सारे मसाले नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
  3. इसके बाद इसमें इमली की चटनी और नींबू का रस मिलाएं. अब थोड़ा सा पानी डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि इसका टेक्सचर हल्का गीला हो जाए. 
  4. अब ऊपर से भुजिया या सेव डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. आखिर में ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल दीजिए.

इस तरीके से परोसे गिलो चटपटे

गिलो चटपटे को तुरंत परोसना सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि समय के साथ इसका कुरकुरापन कम होने लगता है. आप इसे शाम के नाश्ते, पार्टी स्नैक या हल्की भूख में भी खा सकते हैं.

Advertisement

क्यों है खास?

नेपाली गिलो चटपटे का स्पाई, खट्टा और मसालेदार टेस्ट होता है, जो इसे बाकी स्नैक्स से अलग बनाता है. यह जल्दी बन जाता है, इसलिए अगर आप कुछ नया और झटपट बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement