Ragi Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में चाहिए कुछ हेल्दी और टेस्टी! ट्राई करें रागी चीला, मिनटों में होगा तैयार

Ragi Chilla Recipe: आपने कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी रागी चील खाया है? अगर नहीं तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें. ताजी सब्जियों और हल्के मसालों से बना रागी चीला खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही हेल्दी भी होता है. आज इस खबर में हम आपको रागी चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें रागी चीला, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद (Photo- Getty Image) सुबह के नाश्ते में ट्राई करें रागी चीला, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:31 AM IST

Ragi Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है. लेकिन सुबह की जल्दबाजी में अक्सर लोग एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि सुबह क्या बनाएं जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी हो तो रागी चीला जरूर ट्राई करें. रागी चीला ग्लूटन-फ्री और कम कैलोरी वाला नाश्ता है. साथ ही इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है. यही वजह है कि यह वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है.

Advertisement

ताजी सब्जियों और हल्के मसालों से बना रागी चीला स्वाद में भी लाजवाब होता है और सुबह की भागदौड़ में इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि रागी चीला बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.

रागी चीला बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए

1 कप रागी का आटा

2 चम्मच बेसन

½ कप दही

½ छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)

½ टमाटर (बारीक कटा हुआ)

½ शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)

2 ग्राम हरा धनिया (कटा हुआ)

½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर

¼ छोटा चम्मच हींग

¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

नमक स्वाद अनुसार

पानी जरूरत अनुसार

2 चम्मच तेल

रागी चीला बनाएं कैसे ?

  1. एक बाउल में रागी का आटा, बेसन और दही डालकर अच्छे से मिला लें. 
  2. अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालें. 
  3. इसके बाद नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, धनिया पाउडर और हींग डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  4. जरूरत हो तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और मीडियम गाढ़ा घोल तैयार करें. 
  5. गैस पर नॉन-स्टिक तवा गरम करें और 1 चम्मच तेल लगाएं. 
  6. तवे पर घोल डालें और हल्के हाथ से फैलाकर चीले का आकार दें. 
  7. इसे 4–5 मिनट तक पकाएं, जब तक चीला सेट न हो जाए. 
  8. अब चीले को पलटें और दूसरी तरफ भी 4–5 मिनट तक सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं. 
  9. जब चीला अच्छी तरह सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए तो गैस बंद कर दें. 
  10. अब आपका गरमागरम रागी चीला तैयार है जिसे आप केचप, दही या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement