Beetroot Dhokla Recipe: राघव चड्ढा खाते हैं ये स्पेशल बीटरूट ढोकला, उनकी मां ने बताया इसकी सिंपल रेसिपी

Beetroot Dhokla Recipe: अगर आप हल्का, हेल्दी और टेस्टी नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो बीटरूट ढोकला एक बढ़िया ऑप्शन है. यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. आज हम आपको राघव चड्ढा की मां की रेसिपी वाला बीटरूट ढोकला बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
नाश्ते में ट्राई करें  बीटरूट ढोकला, राघव चड्ढा की मां ने बताया इसे बनाने का आसान तरीका (Photo- ITG) नाश्ते में ट्राई करें बीटरूट ढोकला, राघव चड्ढा की मां ने बताया इसे बनाने का आसान तरीका (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

Beetroot Dhokla Recipe: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता राघव चड्ढा राजनीति के अलावा अपनी लाइफस्टाइल और फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. इसके लिए वो अपने खान-पान का खास ख्याल रखते हैं. उन्हें अपनी मां के हाथ का बना बीटरूट ढोकला काफी पसंद है. यह खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही इसे बनाना भी आसान है.

यह हेल्दी, टेस्टी और हल्का गुलाबी/भूरा रंग का होता है. सबसे खास बात यह है कि इसे बहुत कम समय में तैयार किया जा सकता है. उनकी मां ने एक इंटरव्यू में टेस्टी बीटरूट ढोकला बनाने का आसान तरीका बताया था जिसे आप घर पर बहुत कम समय में तैयार कर सकते हैं.

Advertisement

बीटरूट ढोकला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप बेसन
3/4 कप पानी
1 चुकंदर (मिक्सर में पेस्ट या रस बना लें)
1/2 चम्मच नमक
4 चम्मच चीनी
थोड़ा नींबू का रस
1 छोटा चम्मच ईनो (अंत में डालना है)
तड़के के लिए राई और हरी मिर्च

ब्राउन ढोकला बनाते कैसे हैं?

  1. एक बर्तन में बेसन लें और उसमें पानी मिलाएं.
  2. अब इसमें चुकंदर का पेस्ट या रस डालकर अच्छे से घोल तैयार करें.
  3. इसमें नमक, चीनी और थोड़ा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. घोल को 5–10 मिनट के लिए रख दें.
  5. अब स्टीमर या इडली स्टैंड में पानी गरम करें और प्लेट को हल्का तेल लगाकर ग्रीस कर लें.
  6. सबसे आखिर में घोल में ईनो डालें और हल्के हाथ से मिला दें.
  7. तुरंत इस घोल को प्लेट में डालकर 15–20 मिनट तक भाप में पकाएं.
  8. ढोकला पकने के बाद ठंडा करें और काट लें.
  9. ऊपर से तेल में राई और हरी मिर्च का तड़का लगाएं और डाल दें.
  10. अब आपका नरम, स्पंजी और हेल्दी बीटरूट से बना ब्राउन ढोकला तैयार है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement