Multigrain Atta Paratha Recipe: मल्टीग्रेन आटे से सुबह नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी पराठा, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ

Multigrain Atta Paratha Recipe: अगर आप रोज के आलू या पनीर पराठे से कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो मल्टीग्रेन पराठा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको ज्वार, रागी और सोया जैसे पौष्टिक अनाजों से बने इस पराठे की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप आसानी से सुबह की जल्दबाजी में भी बना सकते हैं.

Advertisement
मल्टीग्रेन आटे से बनाएं हेल्दी और टेस्टी पराठा (Photo-ITG) मल्टीग्रेन आटे से बनाएं हेल्दी और टेस्टी पराठा (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST

Multigrain Atta Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रेकफास्ट में से एक है. यह न सिर्फ आसानी से बन जाता है, बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है. आपने अब तक आलू, प्याज, पनीर, सत्तू  जैसे कई तरह के पराठे खाए होंगे लेकिन क्या कभी मल्टीग्रेन आटे से बना पराठा ट्राई किया है. यह पराठा खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. 

Advertisement

ज्वार, रागी और सोया जैसे पौष्टिक अनाजों से तैयार यह पराठा प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. सुबह नाश्ते में इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरऑल हेल्थ भी बेहतर रहती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और खाने में भी बेहद लाजवाब होता है. आइए जानते हैं कि घर पर मिनटों में हेल्दी और टेस्टी मल्टीग्रेन पराठा कैसे बनाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 बड़ा चम्मच ज्वार का आटा
2 बड़ा चम्मच रागी का आटा
2 बड़ा चम्मच सोया आटा
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
1/2 छोटा चम्मचअजवाइन
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मचलाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच नमक 
पकाने के लिए तेल
पानी (आटा गूंधने के लिए)

मल्टीग्रेन आटे से पराठा कैसे बनाते हैं?

  1. मल्टीग्रेन पराठा बनाने के लिए तेल छोड़कर सभी चीजों को एक बड़े बर्तन में डालें. फिर सबको एक साथ मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  2. अब आटे को बराबर भागों में बांटकर उसकी लोइयां लोई बना लें. इस बीच, मीडियम गैस पर एक नॉनस्टिक तवा गर्म होने के लिए रख दें.
  3. एक लोई लें और उसे गोल या अपनी पसंद के आकार में बेल लें. तवे पर कुछ बूंदें तेल डालकर फैला दें और फिर पराठा तवे पर रखें.
  4. पराठे को दोनों तरफ से तेल लगाते हुए सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. इसी तरह बाकी लोइयों से भी पराठे तैयार कर लें.
  5. अब तैयार गरमा-गरम मल्टीग्रेन पराठे को चटनी, आचार या दही के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »