How To Use Potato Peels: आलू के छिलकों को समझते हैं 'कबाड़'? न करें ये भूल, घर के इन 5 कामों में आ सकते हैं काम, बचेंगे पैसे

How To Use Potato Peels: आलू छीलने के बाद उसके छिलकों को फेंकने की बजाय कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे इन्हें घर के कामों को हल करने में इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement
आलू के छिलकों को घर के बहुत से कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG) आलू के छिलकों को घर के बहुत से कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST

How To Use Potato Peels: यूं तो हर मौसम में बहुत सी सब्जियां आती हैं, लेकिन आलू ऐसी सब्जी है जो गर्मियों से लेकर सर्दियों तक हर सीजन में मिलता है. आलू का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. इसे ज्यादातर सभी सब्जियों में इस्तेमाल किया जा सकता है, लोग इसके पराठे बनाते हैं और साथ ही बाजार जैसे फ्रेंच फ्राइज भी बड़ी ही आसानी से बनाए जा सकते हैं. आलू तो लोग बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन उसके छिलकों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं. क्या आप भी आलू छीलने के बाद उसके छिलके कबाड़ समझकर फेंक देते हैं? 

अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं. ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि छिलकों का कोई काम नहीं होता, लेकिन असलियत इससे काफी अलग है. दरअसल, आलू के छिलके कई ऐसे कामों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अगर आप भी किचन वेस्ट कम करना चाहते हैं, तो आलू के छिलकों के ये 5 स्मार्ट तरीके से घर में इस्तेमाल किया जा सकता है. 

Advertisement

1. छिलकों से तैयार करें मजेदार स्नैक: आलू के छिलकों को अच्छे से धोकर साफ कर लीजिए. जब ये साफ हो जाएं, तब उन्हें थोड़ा तेल, नमक और अपने पसंदीदा मसालों के साथ बेक या एयर फ्राई करें. आप देखेंगे कि कुछ ही देर में आलू के छिलके क्रिस्पी मसालेदार स्नैक में बदल जाएंगे. ये फूड वेस्ट कम करने का स्वादिष्ट तरीका हो सकता है.

2. वर्मी कंपोस्टिंग में आलू के छिलकों का इस्तेमाल करें: जो लोग घर पर कंपोस्ट बनाते हैं, उनके लिए आलू के छिलके काफी काम के हो सकते हैं. केंचुए इन्हें आसानी से तोड़ते हैं, जिससे कंपोस्ट बनने का प्रोसेस तेज होता है. ये किचन वेस्ट को रिसाइकल करने का एक आसान और असरदार तरीका है.

3. पौधों की देखभाल में भी असरदार: कुछ गार्डनिंग एक्सपर्ट्स आलू के छिलकों से तैयार घोल का इस्तेमाल पौधों की देखभाल के लिए करते हैं. माना जाता है कि ये कुछ कंडीशंस में फफूंद से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है.  

Advertisement

4. किचन वेस्ट को बना दें पौधों का खजाना: आलू के छिलके कंपोस्ट बनाने के लिए बेहतरीन किचन वेस्ट माने जाते हैं. इन्हें अन्य ऑरगैनिक कचरे के साथ मिलाकर पोषक तत्वों से भरपूर खाद तैयार की जा सकती है, जो पौधों की ग्रोथ में मदद करती है.

5. मशरूम उगाने में भी आ सकते हैं काम: शायद ये सुनकर आपको हैरानी हो, लेकिन कुछ लोग मशरूम उगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ग्रोइंग मिक्स में आलू के छिलकों का भी इस्तेमाल करते हैं. इनमें मौजूद पोषक तत्व मशरूम की ग्रोथ के लिए बढ़िया माहौल बनाने में मदद कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »