Suji Cookies Recipe: 1 कप सूजी से घर पर बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे कुकीज, नोट करें आसान रेसिपी

Suji Cookies Recipe: अगर आप चाय के साथ कुछ टेस्टी और कुरकुरा खाना चाहते हैं तो घर पर बने सूजी के कुकीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. आज हम आपको इन्हें घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिन्हें आप एक बार बनाकर लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं.

Advertisement
बिना झंझट घर पर बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी सूजी कुकीज (Photo-ITG) बिना झंझट घर पर बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी सूजी कुकीज (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST

Suji Cookies Recipe: चाय के साथ मीठे और कुरकुरे कुकीज खाने का अपना अलग ही मजा होता है. वैसे तो बाजार में कई तरह के कुकीज आसानी से मिल जाते हैं लेकिन आप चाहें तो इन्हें घर पर भी बेहद आसानी से बना सकते हैं. आज हम आपको सूजी से टेस्टी कुकीज बनाना बताएंगे. सूजी से बने ये कुकीज बाहर से कुरकुरे और अंदर से हल्के नरम होते हैं. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और न ही ज्यादा सामान की जरूरत होती है.

Advertisement

घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से ही आप टेस्टी कुकीज तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर सूजी से टेस्टी कुकीज कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप सूजी
1 कप से थोड़ी कम चीनी (स्वादानुसार)
1½ कप मैदा या गेहूं का आटा
1/2 कप दूध
3-4 इलायची
3-4 बड़े चम्मच नारियल का बुरादा
2 चुटकी नमक
1/4 कप घी या रिफाइंड ऑयल
2 चुटकी खाने वाला सोडा

सूजी से कुकीज कैसे बनाएं?

  1. कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में सूजी, चीनी और इलायची डालकर बारीक पीस लें. इससे इलायची की खुशबू पूरे मिश्रण में अच्छी तरह मिल जाएगी.
  2. अब इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकालें. इसमें घी या तेल, नारियल का बुरादा, नमक और खाने वाला सोडा डालें. हाथों से 4-5 मिनट तक अच्छी तरह मसलते हुए मिलाएं, ताकि घी या तेल पूरे मिश्रण में अच्छी तरह मिल जाए.
  3. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें. जब सूजी दूध सोख ले, तब इसमें मैदा या गेहूं का आटा मिलाकर मुलायम आटा तैयार कर लें. तैयार आटे को ढककर लगभग 30 मिनट के लिए रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
  4. अब आटे से छोटे-छोटे हिस्से लेकर अपनी पसंद का आकार दें.
  5. इसके बाद मीडियम गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार कुकीज को उसमें डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  6. जब इनका रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इन्हें निकालकर ठंडा होने दें. ठंडे होने के बाद ये बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम हो जाते हैं.
  7. कुकीज पूरी तरह ठंडे हो जाएं तो इन्हें एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें. सही तरीके से स्टोर करने पर ये कई दिनों तक ताजा बने रहते हैं.इन्हें आप बच्चों के टिफिन, शाम की चाय या सफर के दौरान स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »