Suran ki Sabzi Recipe: दीवाली के त्योहार पर घरों में कई तरह के पकवान और स्वादिष्ट सब्जियां बनाई जाती हैं. इस दिन कई घरों में सूरन यानी जिमीकंद की सब्जी खासतौर पर बनाई जाती है. अगर आप हर बार एख जैसी सूरन की सब्जी खाकर बोर गए हैं तो इस बार नए स्टाइल में सूरन की सब्जी ट्राई कर सकते हैं.
यह स्वाद में काफी लाजवाब होती है, सरसों के तेल, लहसुन, अदरक और खास मसालों से तैयार इसका गाढ़ा मसाला खाने का स्वाद बढ़ा देता है. इस सब्जी की खास बात यह है कि इसे घर पर बनाना बेहद आसान है.
इसे आप रोटी, पराठे के साथ परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं सूरन की मसालेदार सब्जी बनाने का आसान तरीका.
सूरन की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
गीला मसाला बनाने के लिए
कैसे बनाएं सूरन की मसालेदार सब्जी?
1. सूरन को काटकर तल लें: सबसे पहले सूरन का छिलका उतार लें और इसे मिडियम शेप के टुकड़ों में काट लें. अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और सूरन के टुकड़ों को गोल्डन होने तक तल लें. इसके बाद इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख दें.
2. प्याज का मसाला तैयार करें: उसी कड़ाही में बचे हुए तेल में मेथी दाना, हींग और सूखी लाल मिर्च डालें. अब इसमें कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें.
3. गीला मसाला पीस लें: अब मिक्सर में सूखी लाल मिर्च, लहसुन, अदरक, जीरा, साबुत धनिया, काली मिर्च और काली-पीली सरसों डालें. थोड़ा पानी मिलाकर इन सभी चीजों का बारीक पेस्ट तैयार कर लें.
4. मसालों को अच्छी तरह भूनें: तैयार गीले मसाले को भुने हुए प्याज में डालें और धीमी आंच पर पकाएं. इसे तब तक भूनें जब तक मसालों से अच्छी खुशबू न आने लगे.
5. टमाटर और सूखे मसाले मिलाएं: अब इसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और टमाटर की प्यूरी डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर तब तक पकाएं, जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे.
6. सूरन डालकर पकाएं: अब तले हुए सूरन के टुकड़ों को मसाले में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत के अनुसार पानी डालें और ढककर पकाएं. सूरन के नरम होने और ग्रेवी के गाढ़ा होने तक इसे पकने दें.
7. आखिर में डालें ये चीजें: अब स्वादानुसार नमक, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर मिलाएं. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें. आपकी स्वादिष्ट सूरन की सब्जी तैयार है.
परोसने का तरीका
इस मसालेदार सूरन की सब्जी को गर्मागर्म चावल, पूरी, पराठे या रोटी के साथ परोसें. त्योहार के खाने में इसका चटपटा और मसालेदार स्वाद सबको पसंद आएगा.
सूरन काटते समय रखें इस बात का ध्यान
सूरन काटते समय कई लोगों के हाथों में खुजली या जलन महसूस हो सकती है. इससे बचने के लिए इसे काटते समय हाथों में तेल लगाना एक पारंपरिक घरेलू तरीका है. इसके अलावा आप हाथों में दस्ताने पहनकर भी सूरन काट सकते हैं. काटने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो लें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क