Soya Cutlet Recipe: शाम के नाश्ते में झटपट बनाएं कुरकुरा सोया कटलेट, स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम
Soya Cutlet Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी और हेल्दी स्नैक बनाना चाहते हैं तो सोया कटलेट एक बेहतरीन ऑप्शन है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप इसे मिनटों में बना सकते हैं.
Advertisement
बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम सोया कटलेट का स्वाद है लाजवाब (Photo-ITG)
Soya Cutlet Recipe: शाम के नाश्ते में अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो तो सोया कटलेट एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है.सोया ग्रेन्यूल्स, मसालों और हरी धनिया से तैयार होने वाला यह कटलेट प्रोटीन से भरपूर होता है. इसे आप बच्चों के टिफिन, शाम के नाश्ते या मेहमानों के लिए भी आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं सोया कटलेट बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.
Advertisement
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
2 कप सोया ग्रेन्यूल्स
3–4 लहसुन की कलियां
2–3 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच मैदा
शैलो फ्राई करने के लिए तेल
ऊपर से छिड़कने के लिए चाट मसाला
सजाने के लिए पुदीने की पत्तियां
सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें सोया ग्रेन्यूल्स डालकर लगभग 15 मिनट तक उबाल लें. इसके बाद इन्हें छानकर ठंडा होने दें और हाथ से अच्छी तरह दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें.
अब मिक्सर जार में उबले हुए सोया ग्रेन्यूल्स, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया, नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर दरदरा पीस लें.
इस मिश्रण को एक बाउल में निकालें और उसमें मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि मिश्रण अच्छी तरह बंध जाए.
अब मिश्रण के बराबर हिस्से करें और हथेली की मदद से उन्हें कटलेट का आकार दें. कटलेट्स को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और कटलेट्स को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक शैलो फ्राई करें.
तैयार कटलेट्स को टिश्यू पेपर पर निकालें, ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें, पुदीने की पत्तियों से सजाएं और पुदीने की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.
इन बातों का रखें ध्यान
सोया ग्रेन्यूल्स का अतिरिक्त पानी अच्छी तरह निकालें, ताकि कटलेट टूटें नहीं.
मिश्रण को फ्रिज में रखने से कटलेट का आकार अच्छी तरह बना रहता है.
कटलेट्स को मध्यम आंच पर शैलो फ्राई करें, ताकि वे बाहर से कुरकुरे और अंदर से अच्छी तरह पक जाएं.
स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें अपनी पसंद की सब्जियां भी मिला सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क