Rice Cooking Tips: चावल हर बार बनेगा होटल जैसा खिला-खिला और मुलायम, शेफ विकास खन्ना ने बताया सीक्रेट

किसी भी सब्जी या दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए उसके साथ खाने वाले चावल का परफेक्ट बनना जरूरी है. मगर घर पर अक्सर चावल चिपचिपा बन जाता है. लेकिन शेफ ने अब चावल को खिला-खिला और मुलायम बनाने का असली राज सही तरीका बताया है. आइए उनका सीक्रेट जानते हैं.

Advertisement
चावल को धोने के बाद ही बनाना चाहिए. (PHOTO:AI) चावल को धोने के बाद ही बनाना चाहिए. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

Rice Cooking Tips: भारतीय खाने में चावल बहुत अहम है, जिसके बिना इंडियन थाली को लोग अधूरा मानते हैं. दाल, सब्जी या करी सभी के साथ में चावल परोसा जाता है, अगर चावल अगर खिला-खिला और मुलायम बने तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. हालांकि, कई बार सही चावल होने के बावजूद वह चिपचिपा या गीला बन जाता है. जो न तो खाने में अच्छा लगता है और न ही देखने में अच्छा लगता है. 

Advertisement

अगर अक्सर आपके चावल भी गीले और चिपके हुए बन जाते हैं और आपको समझ नहीं आता है कि खिले-खिले चावल कैसे बनाएं. तो अब आपकी मुश्किल आसान हो गई है, क्योंकि जाने-माने भारतीय शेफ विकास खन्ना ने परफेक्ट चावल बनाने का आसान तरीका शेयर किया है. उनकी इस सिंपल ट्रिक को अपनाकर आप घर पर ही होटल जैसे खिला हुआ चावल बना सकते हैं. 

खिला-खिला चावल बनाने का सीक्रेट

हाल ही में एक इंटरव्यू में शेफ विकास खन्ना ने बताया कि चावल का असली राज उसकी सही हाइड्रेशन प्रोसेस में छिपा है. इसलिए अगर आप चावल को खिला-खिला और मुलायम बनाना चाहते हैं तो उसकी हाइड्रेशन प्रोसेस को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, जिसे अक्सर ही लोग जल्दबाजी में कर देते हैं, जिसकी वजह से ही चावल चिपके हुए बनते हैं.

पानी में भिगोकर रखें चावल 

Advertisement

शेफ विकास खन्ना का कहना है कि ज्यादातर लोग चावल को धोकर तुरंत पकाने लगते हैं, जबकि ऐसा करने से दाने पूरी तरह पानी नहीं सोख पाते. इसलिए हमेशा चावल को 20 से 30 मिनट तक पानी में भिगो देना चाहिए, इससे चावल का हर दाना अंदर तक नमी सोख लेता है. यही वजह है कि पकने के बाद चावल बड़े, मुलायम और खिले-खिले बनते हैं.

क्यों जरूरी है चावल को भिगोना?

चावल को भिगोने से उसके दाने पानी अवशोषित करते हैं. इससे पकने के दौरान दाने टूटते नहीं हैं और आपस में चिपकते भी नहीं. यही कारण है कि होटल और रेस्तरां जैसे लंबे और फूले हुए चावल घर पर भी आसानी से बनाए जा सकते हैं.

शेफ विकास खन्ना का परफेक्ट चावल बनाने का तरीका

चावल को अच्छी तरह धोएं

सबसे पहले चावल को 2 से 3 बार पानी से धो लें ताकि उसमें मौजूद एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाए. इससे चावल कम चिपचिपा बनता है.

कम से कम 30 मिनट तक भिगोएं

धोने के बाद चावल को 20 से 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें. समय हो तो लगभग आधा घंटा भिगोना सबसे बेहतर माना जाता है.

पर्याप्त पानी में उबालें

होटल जैसा खिला-खिला चावल बनाने के लिए पानी की मात्रा का सही ध्यान रखें. एक बड़े बर्तन में चावल की मात्रा से लगभग चार गुना पानी उबालें. जब पानी अच्छे से उबलने लगे, तब उसमें भीगा हुआ चावल डालें.

Advertisement

अतिरिक्त पानी निकाल दें

जब चावल पूरी तरह पक जाए, तो उसे छलनी की मदद से छानकर अतिरिक्त पानी निकाल दें. इससे चावल गीला नहीं होगा और दाने अलग-अलग बने रहेंगे.

आखिर में डालें घी और नमक

गर्म चावल में थोड़ा सा घी और स्वादानुसार नमक मिलाएं. इससे चावल में हल्की चमक आती है, स्वाद बढ़ता है और दाने लंबे समय तक खिले रहते हैं.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • चावल को जरूरत से ज्यादा न पकाएं.
  • पकने के बाद चावल को 5 मिनट ढककर रखें.
  • चावल को कांटे (फोर्क) से हल्के हाथों से फुलाएं, चम्मच से ज्यादा चलाने से दाने टूट सकते हैं.
  • बासमती चावल के लिए भिगोने का समय 20 से 30 मिनट सबसे अच्छा माना जाता है.
     

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »