How to Make Raw Papaya Chutney: गर्मी के मौसम में लोगों को कुछ ऐसा खाने की तलाश रहती है, जो उन्हें अंदरूनी ठंडक दे. ठंडक के साथ ही लोग कुछ स्वादिष्ट, मजेदार और हल्का खाना चाहते हैं. पेट को आराम देने वाला खाना गर्मियों में ज्यादा पसंद किया जाता है. लेकिन सिंपल दाल-चावल और रोटी का स्वाद कई बार फीका लगने लगता है. ऐसे में अगर खाने के साथ चटपटी चटनी मिल जाए, तो पूरा स्वाद बदल जाता है. आपने अब तक हरे धनिये से लेकर पुदीना की चटनी जरूरी खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी किसी फल की चटनी खाई है? ये फल कच्चे पपीते की है.
जी हां, कच्चे पपीते की चटनी भी बनती है, जो गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट रेसिपी मानी जाती है. ये स्वाद में हल्की मीठी, तीखी और मसालेदार होती है, जो खाने का मजा दोगुना कर देती है. खास बात ये है कि ये चटनी सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार हो जाती है और पाचन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. चलिए जानते हैं कैसे बनती है कच्चे पपीते के मसालेदार और तीखी चटनी, जो खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है.
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका:
1. कच्चे पपीते को अच्छी तरह धो लें और उसका छिलका उतार दें. फिर दोबारा पानी से साफ करके उसे कद्दूकस कर लें. अब एक पैन में कद्दूकस किया हुआ पपीता डालें और उसमें नमक और पानी मिलाएं. इसे मीडियम आंच पर करीब 8 से 10 मिनट तक उबालें, ताकि पपीता सॉफ्ट हो जाए.
2. जब पपीता सॉफ्ट हो जाए, तो उसका पानी छानकर अलग रख दें. अब कड़ाही में देसी घी गरम करें और उसमें काजू और किशमिश को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इन्हें निकालने के बाद उसी घी में सौंफ, लौंग, दगड़ फूल, साबुत लाल मिर्च और दालचीनी डालकर भूनें. इन मसालों की खुशबू चटनी का स्वाद और भी बढ़ा देती है.
3. जब ये मसाले तैयार हो जाए तो उसमें उबला हुआ पपीता डालें. इसके बाद नमक और चीनी मिलाकर अच्छे से चलाएं. इसे ढककर मीडियम फ्लेम पर पकने दें. ध्यान रखें कि आपको इस चटनी को बनाते वक्त अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं होती है. दरअसल, चीनी पिघलकर चटनी को सही टेक्शचर दे देती है.
4. जब चटनी पकने लगे, तो इसमें भुनी हुई किशमिश डाल दें और बीच-बीच में चलाते रहें. गैस बंद करने के बाद इसमें थोड़ा जायफल कद्दूकस करके मिलाएं और ऊपर से नींबू का रस डाल दें. इससे चटनी जल्दी जमती नहीं है और इसका भी बढ़ जाता है.
आपकी कच्चे पपीते की चटनी तैयार है. आप इसे रोटी, पराठा, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ खा सकते हैं. गर्मियों में हल्के खाने के साथ ये चटनी स्वाद और ताजगी दोनों देने का काम करती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क