Moong Dal Namkeen Recipe: दिनभर की थकान के बाद शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन करता है.ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार की नमकीन या स्नैक्स खरीद लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी-सी मेहनत से आप घर पर भी कई टेस्टी स्नैक्स बना सकते हैं. उन्हीं में से एक है मूंग दाल से बनी कुरकुरी नमकीन.
प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल नमकीन खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है. इसे घर में मौजूद कुछ सामानों से बेहद आसानी से बनाया जा सकता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. आइए जानते हैं कि घर पर बाजार जैसी कुरकुर और चटपटी मूंग दाल नमकीन कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप छिलका हटाई हुई पीली मूंग दाल
1 चुटकी हींग
½ छोटा चम्मच काला नमक
½ छोटा चम्मच चाट मसाला
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 कप पानी (दाल भिगोने के लिए)
नमक स्वादानुसार
आवश्यकता अनुसार तेल (तलने के लिए)
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क