Matar chaat recipe: समोसे-कचौड़ी खाकर हो गए बोर? शाम के नाश्ते में घर के मसालों से बनाएं ठेले जैसी मटर चाट, हर बाइट में मिलेगा जबरदस्त स्वाद

शाम को चाय के साथ कुछ चटपटा खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. दोपहर और रात के खाने के बीच का जो समय होता है, उसमें लगने वाली हल्की भूख में आप घर पर ही मटर चाट बनाकर खा सकते हैं. यह एक आसान और टेस्टी रेसिपी है.

Advertisement
चटपटा मटर चाट रेसिपी ट्राई करें. (PHOTO:AI) चटपटा मटर चाट रेसिपी ट्राई करें. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

Matar chaat recipe: नाश्ते में चाय के साथ में लोग कुछ चटपटा तलाशने लगते हैं और सबसे ज्यादा भारतीय चाय के साथ में ब्रेड, समोसा, सैंडविच जैसी चीजें खाते हैं, मगर रोजाना एक जैसी चीजें खाकर मन भर जाता है. खासतौर पर बारिश का मौसम आते ही कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन होने लगता है. ऐसे में अगर आप बाहर की चाट खाने की बजाय घर पर ही कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो चटपटा मटर चाट ट्राई कर सकते हैं.

Advertisement

यह रेसिपी स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होती है. शाम की चाय के साथ या अचानक लगने वाली भूख में यह चाट मिनटों में तैयार हो जाती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को इसका तीखा-खट्टा स्वाद खूब पसंद आता है. मटर चाट बनाने के लिए आपके घर के मसाले ही काफी होते हैं और इसलिए इसे आप मिनटों में ही तैयार कर सकते हैं. 

चटपटा मटर चाट बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप सफेद या हरे सूखे मटर (रातभर भिगोए हुए)
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटा टमाटर
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच काला नमक
  • स्वादानुसार साधारण नमक
  • ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • थोड़ा सा इमली की मीठी चटनी (अगर आप चाहें)
  • हरी चटनी (अगर आपको पसंद हो)
  • सेव और अनार के दाने गार्निश के लिए

मटर चाट बनाने का झटपट तरीका

Advertisement
  1. सबसे पहले भीगे हुए मटर को अच्छी तरह धो लें. इन्हें कुकर में 3 से 4 कप पानी और थोड़ा सा नमक डालकर 3 से 4 सीटी आने तक उबाल लें.
  2. उबले हुए मटर का पानी निकाल दें और उन्हें एक बड़े बाउल में डालें. ध्यान रखें कि मटर पूरी तरह गलें, लेकिन बहुत ज्यादा न टूटें.
  3. अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. इसके बाद भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, साधारण नमक और चाट मसाला डालें. ऊपर से नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला दें.
  5. अगर आपको स्ट्रीट स्टाइल स्वाद पसंद है, तो इसमें थोड़ा सा इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी भी मिला सकते हैं. इससे बिल्कुल बाजार की चाट जैसा स्वाद आएगा.
  6. अब तैयार चाट को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से सेव, अनार के दाने और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर सर्व करें.

स्वाद बढ़ाने के आसान टिप्स

  • मटर को रातभर भिगोने से वे जल्दी पकते हैं और स्वाद भी अच्छा आता है.
  • तीखापन बढ़ाने के लिए बारीक कटी हरी मिर्च या लाल मिर्च पाउडर अपनी पसंद के हिसाब से डालें.
  • उबले हुए आलू के छोटे-छोटे टुकड़े मिलाने से चाट और भी भरपेट बन जाती है.
  • कुरकुरापन बनाए रखने के लिए सेव को परोसने से ठीक पहले डालें.
  • सबसे जरूरी है कि आप चाट को हमेशा गर्म या हल्का गुनगुना परोसें.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »