क्या आपने चखी है वायरल 'सिल-बट्टे वाली कैरेमल चाय'? एक घूंट में जीत लेगी दिल, नोट करें आसान रेसिपी

बारिश के मौसम में अगर आप टपरी जैसी कड़क चाय का स्वाद घर पर लेना चाहते हैं, तो सिल-बट्टे वाली यह वायरल रेसिपी आपके काम आ सकती है. शक्कर और चायपत्ती को दरदरा पीसकर, कैरेमलाइज करके और ताजे मसालों के साथ तैयार की गई यह चाय स्वाद, खुशबू और कड़कपन तीनों में अलग अनुभव देती है.

Advertisement
बारिश में चाय के साथ पकौड़ें स्वाद को डबल कर देते हैं. (Photo: ITG) बारिश में चाय के साथ पकौड़ें स्वाद को डबल कर देते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST

चाय के शौकीनों के लिए एक कप कड़क चाय किसी भी थकान करने का एक स्वादिष्ट जरिया होती है. अगर मौसम बारिश का हो तो गर्मागर्म कड़क चाय के कप से बेहतर एहसास शायद ही कोई लगता हो. वैसे तो हर किसी के घर में चाय बनाने का अलग तरीका होता है, लेकिन अगर आप भी मॉनसून में रोज वही साधारण चाय पीकर बोर हो गए हैं तो इस बार एक नया देसी तरीका ट्राई कर सकते हैं.

सोशल मीडिया पर इन दिनों सिल-बट्टे वाली कड़क चाय की रेसिपी खूब वायरल हो रही है. इसमें शक्कर और चायपत्ती को पहले सिल-बट्टे पर दरदरा पीसा जाता है और फिर खास अंदाज में पकाया जाता है, जिससे चाय में सोंधी खुशबू, गहरा रंग और दमदार स्वाद आ जाता है. पहली ही चुस्की में ये आपको घर बैठे टपरी वाली कड़क चाय का मजा दे सकती है.

सिल-बट्टे वाली कड़क चाय बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

Advertisement
  • 2 कप दूध
  • 2-3 चम्मच चायपत्ती
  • 2-3 चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 2-3 हरी इलायची
  • 2-3 लौंग
  • 4-5 काली मिर्च
  • 1 छोटा चक्र फूल (स्टार ऐनिस)
  • 4-5 केसर के धागे (ऑप्शनल)
  • सिल-बट्टा (पीसने के लिए)

बनाने का तरीका:

1. इस खास चाय को बनाने के लिए सबसे पहले सिल-बट्टे को अच्छी तरह साफ कर लें. अब इसमें जरूरत के हिसाब से शक्कर और चायपत्ती डालकर हल्का दरदरा पीस लें.

2. पीसते वक्त आपको एक बात ध्यान रखनी है कि इसे बिल्कुल पाउडर जैसा नहीं बनाना है. दरदरी पिसी चायपत्ती से उसका स्वाद और खुशबू ज्यादा अच्छी तरह बाहर आती है.

3. अब एक पैन लें और उसमें तैयार किया हुआ शक्कर-चायपत्ती का मिश्रण डालें. इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गर्म करें. धीरे-धीरे शक्कर पिघलने लगेगी और हल्के गोल्डन/ब्राउन कलर की हो जाएगी. यही प्रोसेस चाय को एक अलग सोंधा और हल्का स्मोकी स्वाद देती है.

Advertisement

4. जब शक्कर अच्छी तरह कैरेमलाइज हो जाए, तब इसमें धीरे-धीरे दूध डालें और अच्छे से मिलाएं. धीमी आंच पर पकने से चाय का रंग गाढ़ा और स्वाद ज्यादा शाही हो जाता है. आप चाहें तो इसमें केसर के कुछ धागे भी डाल सकते हैं, जिससे चाय की खुशबू और बढ़ जाएगी.

5. चाय कड़क मसालों से बनती है. ऐसे में चाय को कड़क बनाने के लिए सिल-बट्टे पर अदरक, इलायची, लौंग, काली मिर्च और चक्र फूल को अच्छी तरह कूट लें. ये ताजे कुटे हुए मसालों चाय को खुशबूदार और ज्यादा स्वादिष्ट बना देते हैं.

6. अब इन कुटे हुए मसालों को उबलती हुई चाय में डाल दें और मीडियम आंच पर 3-4 उबाल आने दें. इससे मसालों का स्वाद पूरी तरह चाय में घुल जाएगा. जब चाय से तेज खुशबू आने लगे, तो समझ जाएं कि आपकी देसी स्टाइल कड़क चाय तैयार है.

पहली चुस्की में मिलेगा देसी स्वाद का मजा
तैयार चाय को कप में छान लें और गर्मागर्म पिएं. सिल-बट्टे पर तैयार हुई ये चाय आम चाय से थोड़ी अलग होती है. इसमें कैरेमलाइज्ड शक्कर का सोंधापन, मसालों की खुशबू और चायपत्ती का गहरा स्वाद एक साथ मिलता है. बारिश या ठंड के मौसम में यह चाय आपके मूड को तुरंत फ्रेश कर सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »