Crispy Pakora Halwai Tricks: कड़ाही से निकलते ही नरम पड़ जाते हैं पकौड़े? बेसन के घोल में मिलाएं ये 2 चीजें, हर बार बनेंगे हलवाई जैसे कुरकुरे

Crispy Pakora Halwai Tricks: बारिश के मौसम में कड़ाही से गरम-गरम पकौड़े निकलते ही तो क्रिस्पी लगते हैं, लेकिन कुछ ही देर में नरम हो जाते हैं. जानिए हलवाइयों के वो 2 सीक्रेट इंग्रीडिएंट्स जिन्हें बेसन के घोल में मिलाते ही आपके पकौड़े घंटों तक कुरकुरे और स्वादिष्ट बने रहेंगे.

Advertisement
बेसन के घोल में चावल का आटा और गर्म तेल डालने से पकौड़े का स्वाद बढ़ जाता है. (Photo: ITG) बेसन के घोल में चावल का आटा और गर्म तेल डालने से पकौड़े का स्वाद बढ़ जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

Crispy Pakora Halwai Tricks: बारिश के खुशनुमा मौसम में गर्म चाय पीना लोगों को बहुत पसंद होता है. लेकिन ऐसे मौसम में चाय के साथ पकौड़े खाना बारिश और खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है. चाहे आलू के पकौड़े हों, प्याज के या फिर मिक्स वेज, इनका स्वाद हर किसी को पसंद आता है. लेकिन एक समस्या लगभग हर घर में देखने को मिलती है और वो है पकौड़े का थोड़ी ही देर में नरम हो जाना. दरअसल, पकौड़े कड़ाही से निकलते ही तो खूब कुरकुरे लगते हैं, लेकिन कुछ ही देर में नरम पड़ जाते हैं. लेकिन हलवाई की दुकान पर मिलने वाले पकौड़े लंबे समय तक क्रिस्प बने रहते हैं.

Advertisement

ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर हलवाई ऐसा क्या करते हैं, जो उनके पकौड़े इतने क्रिस्पी बनते हैं? क्या इसके पीछे कोई खास मसाला है या फिर तलने का अलग तरीका? अगर आप सोच रहे हैं कि हलवाई के पकौड़े किसी महंगे इंग्रेडिएंट की वजह से है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. दरअसल, इसका राज किसी महंगे इंग्रीडिएंट में नहीं, बल्कि बेसन के घोल में मिलाई जाने वाली दो साधारण चीजों में छिपा है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर के पकौड़े हर बार बाहर से कुरकुरे और अंदर से स्वादिष्ट बनें, तो आपको बेसन के घोल में दो चीजें जरूर मिलानी चाहिए.

पहला सीक्रेट: बेसन में मिलाएं चावल का आटा
कुरकुरे पकौड़े बनाने के लिए सिर्फ बेसन ही काफी नहीं होता है. हलवाई बेसन में थोड़ा सा चावल का आटा मिलाते हैं, जिसकी वजह से वो बाहर से क्रिस्पी बनते हैं. यही वजह है कि कई हलवाई और स्ट्रीट फूड वेंडर्स इस ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं. इससे पकौड़े क्रिस्पी होने के साथ ही तेल भी कम सोखते हैं और लंबे समय तक कुरकुरे बने रहते हैं.

Advertisement

दूसरा सीक्रेट: घोल में डालें गर्म तेल
पकौड़े तलने से पहले बेसन के घोल में एक चम्मच गर्म तेल मिलाना हलवाइयों का दूसरा सीक्रेट है. ये छोटी सी ट्रिक आपके पकौड़ों के टेक्शचर में बड़ा फर्क ला सकती है. गर्म तेल घोल को ऐसा टेक्शचर देता है जिससे पकौड़े ज्यादा ऑयली नहीं बनते और बाहर से अच्छी तरह क्रिस्प हो जाती है.

बैटर तुरंत बनाते ही सेंकना ना करें शुरू: कई लोग बेसन में पानी डालकर तुरंत पकौड़े तलना शुरू कर देते हैं. लेकिन ऐसा करने से पकौड़ों का टेक्शचर हलवाई जैसा नहीं आता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके पकौड़े बिल्कुल हलवाई जैसे बनें तो इसके लिए बेसन के बैटर को कुछ मिनट अच्छी तरह फेंटें और फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे बैटर स्मूद बनता है और पकौड़ों का टेक्शचर भी बेहतर आता है.

स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक
अगर आप चाहते हैं कि पकौड़ों में बाजार जैसा स्वाद आए, तो साबुत धनिया, सौंफ, जीरा, काली मिर्च और सूखी लाल मिर्च को दरदरा कूटकर घोल में मिला सकते हैं. इससे पकौड़ों की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं.

तलते समय इन बातों का रखें ध्यान
तेल को पहले अच्छी तरह गर्म करें, फिर आंच को मीडियम कर दें. बहुत तेज या बहुत धीमी आंच दोनों ही पकौड़ों का स्वाद बिगाड़ सकती हैं. पकौड़ों को बैच में तलें ताकि तेल का तापमान अचानक कम न हो. सही तापमान पर तले गए पकौड़े ज्यादा कुरकुरे बनते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »