Lehsuni Dal Tadka Recipe: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल लहसुनी दाल तड़का, हर निवाले में मिलेगा देसी स्वाद!

Lehsuni Dal Tadka Recipe: आपने कई तरह की दालें खाई होंगी लेकिन क्या कभी पारंपरिक लहसुनी दाल तड़का ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से घर पर बना सकते हैं.

Advertisement
लंच में बनाएं पारंपरिक लहसुनी दाल तड़का (Photo-ITG) लंच में बनाएं पारंपरिक लहसुनी दाल तड़का (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

Lehsuni Dal Tadka Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसी दाल खाकर बोर हो गए हैं और लंच या डिनर में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो पारंपरिक लहसुनी दाल तड़का एक बेहतरीन ऑप्शन है. कम मसालों और भरपूर लहसुन के स्वाद से तैयार होने वाली यह दाल खाने में टेस्टी होने के साथ काफी हेल्दी भी होती है. तंदूरी रोटी, तवा रोटी, नान या सादे चावल के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आज हम आपको घर पर ढाबे जैसा लहसुनी दाल तड़का बनाना बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से लंच या डिनर के लिए तैयार कर सकते हैं.

Advertisement

लहसुनी दाल तड़का बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप अरहर दाल (या मूंग दाल)
3 कप पानी
1 छोटा चम्मच हल्दी
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच देसी घी
6-8 लहसुन की कलियां (पतली कटी हुई)
1 छोटा चम्मच जीरा
2 साबुत सूखी लाल मिर्च
1 चुटकी हींग
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा टमाटर (बारीक कटा हुआ)
बारीक कटा हरा धनिया

लहसुनी दाल तड़का बनाते कैसे हैं?

  1. लहसुनी दाल तड़का बनाने के लिए सबसे पहले दाल को अच्छी तरह धो लें. अब इसमें पानी और हल्दी डालकर प्रेशर कुकर में 3-4 सीटी आने तक पकाएं.
  2. दाल पकने के बाद इसे कलछी की मदद से हल्का-सा मैश कर लें, ताकि इसका टेक्सचर क्रीमी हो जाए. फिर इसमें स्वादानुसार नमक मिला दें.
  3. अब एक छोटे पैन में देसी घी गर्म करें. इसमें जीरा और हींग डालें. जब जीरा चटकने लगे, तब पतले कटे लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  4. इसके बाद सूखी लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटा टमाटर डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  5. तैयार तड़के को पकी हुई दाल में डालें और अच्छी तरह मिला लें.
  6. आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें.
  7. गरमा-गरम लहसुनी दाल तड़का को तंदूरी रोटी, तवा रोटी, नान या चावल के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »