Chana Mathri Recipe: बिना तले चने से बनाएं कुरकरी मठरी, स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम
Chana Mathri Recipe: अगर आप शाम की हल्की भूख के लिए कोई हेल्दी और कुरकुरा स्नैक ढूंढ़ रहे हैं तो चना मठरी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Chana Mathri Recipe: जब भी देसी नाश्ते की बात आती है तो सबसे पहले नमकीन और कुरकुरी मठरी का ख्याल आता है. हालांकि, इन्हें बनाने में अक्सर मैदा और ज्यादा तेल का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आप चाहें तो मैदा और तेल की जगह कुछ हेल्दी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. चना मठरी ऐसा ही एक बेहतरीन ऑप्शन है.
Advertisement
इसकी खास बात यह है कि इसे डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं पड़ती. ओट्स, पोहा और चने से बनने वाली यह मठरी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है. इसे एयर फ्रायर या ओवन में आसानी से तैयार किया जा सकता है और एक हफ्ते तक स्टोर भी किया जा सकता है.
चना मठरी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
½ कप रोल्ड ओट्स
¾ कप पोहा
1 कप रातभर भिगोकर उबले हुए चने
3 से 4 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
1 छोटा चम्मच कलौंजी या काले तिल
स्वादानुसार नमक
एक चुटकी बेकिंग सोडा
जरूरत अनुसार पानी
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क