Chana Bhabhra Recipe: नाश्ते में प्याज और काले चने से बनाएं कुरकुरा चना भभरा, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे

Chana Bhabhra Recipe: शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन है तो आप बिहार का फेमस चना भभरा बना सकते हैं. यह काले चने, बेसन और कुछ मसालों से तैयार होने वाला टेस्टी स्नैक है. आज हम आपको कुरकुरा चना भभरा बनाने की आसान रेसिपी.

Advertisement
बिहार का टेस्टी चना भभरा (Photo- ITG) बिहार का टेस्टी चना भभरा (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

Chana Bhabhra Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन हो तो बिहार का फेमस चना भभरा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह टेस्टी स्नैक काले चने, बेसन, प्याज, चावल के आटे और कुछ साधारण मसालों की मदद से तैयार किया जाता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम चना भभरा खाने में काफी लाजवाब लगता है. इसकी खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

Advertisement

आप इसे सुबह के नाश्ते में, शाम की चाय के साथ या घर आए मेहमानों को भी बनाकर खिला सकते हैं. इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसने पर इसका स्वाद और बढ़ जाता है. अगर आप भी रोजाना के नाश्ते से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो चना भभरा बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है और घर पर इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 कप काला चना

1 कप बेसन

आधा कप चावल का आटा

1 प्याज, बारीक कटा हुआ

1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर

आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर

आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

थोड़ा-सा बारीक कटा हरा धनिया

स्वादानुसार नमक

जरूरत के मुताबिक पानी

Advertisement

तलने के लिए तेल

चना भभरा बनाएं कैसे?

  1. चना भभरा बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें एक बर्तन में पानी डालकर 6-7 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें. इसके बाद चने का पानी निकाल दें.
  2. अब भीगे हुए चने को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. इसके बाद धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिला दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  3. अब चने वाले मिश्रण में बेसन और चावल का आटा डालें. थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि मिश्रण न तो बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा. ऐसा घोल तैयार करें, जिसे चम्मच की मदद से आसानी से तेल में डाला जा सके.
  4. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर एक बड़े चम्मच की मदद से मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा करके तेल में डालें. इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. जब एक तरफ से भभरा पक जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.
  5. जब चना भभरा दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो इसे तेल से निकालकर प्लेट में रख लें. इसी तरह बाकी मिश्रण से भी भभरे तैयार कर लें. इन्हें हरी चटनी, टमाटर सॉस या अपनी पसंद की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »