Besan Jalebi Recipe: बिना मैदा घर पर बेसन से बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी जलेबी, रेसिपी है बेहद आसान

Besan Jalebi Recipe: अगर आप घर पर बिना मैदा के टेस्टी मिठाई बनाना चाहते हैं तो बेसन से बनी जलेबी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. आज हम आपको घर पर बाजार जैसी टेस्टी और कुरकुरी बेसन की जलेबी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
क्या आपने कभी खाई है बिना मैदा वाली बेसन की जलेबी? (Photo-ITG) क्या आपने कभी खाई है बिना मैदा वाली बेसन की जलेबी? (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

Besan Jalebi Recipe: गरमा-गरम कुरकुरी जलेबी ज्यादातर भारतीयों की पसंदीदा मीठाई है. आमतौर पर जलेबी मैदा से बनाई जाती है लेकिन आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो बेसन की जलेबी भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह खाने में कुरकुरी, अंदर से रसदार और स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. खास बात यह है कि इसे घर पर बेहद आसानी से बनाया जा सकता है.

Advertisement

यह जलेबी मैदा वाली जलेबी की तुलना में थोड़ा हेल्दी ऑप्शन भी माना जाता है. आप इसे गुड़ या चीनी, दोनों में से किसी भी चीज से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर बेसन से कुरकुरी जलेबी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

बैटर के लिए

1 कप बेसन
2 टेबलस्पून चावल का आटा
1/2 कप दही
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 बड़ा चम्मच घी
1/2 कप पानी (आवश्यकतानुसार)
तलने के लिए घी या तेल

चाशनी बनाने के लिए
1 कप गुड़ या चीनी
1/2 कप पानी
1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
कुछ केसर के धागे (ऑप्शनल)

बेसन की जलेबी बनाते कैसे हैं?

जलेबी का घोल तैयार करें

Advertisement

बेसन की जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन, चावल का आटा, हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें दही, घी और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा लेकिन आसानी से बहने वाला घोल तैयार करें. तैयार घोल को लगभग 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सभी चीजें अच्छी तरह सेट हो जाए.

अब बनाएं चाशनी
चाशनी बनाने के लिए एक पैन में गुड़ या चीनी और पानी डालकर मीडियम गैस पर गर्म करें. जब चाशनी एक तार की कंसिस्टेंसी तक पहुंच जाए, तब इसमें नींबू का रस, इलायची पाउडर और केसर डालकर मिला दें. चाशनी को हल्का गर्म ही रखें.

अब बनाएं जलेबी
तैयार घोल को पाइपिंग बैग या पतली नोज वाली बोतल में भर लें. कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें और उसमें गोल-गोल आकार में जलेबियां बनाएं. इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.

तली हुई गर्म जलेबियों को तुरंत गर्म चाशनी में 2 से 3 सेकंड के लिए डुबोएं. इसके बाद निकालकर प्लेट में रखें और गरमागरम सर्व करें.

बेसन जलेबी बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा, तभी जलेबियां सही आकार लेंगी.
जलेबी तलते समय गैस को मीडियम रखें, इससे जलेबियां अच्छी तरह कुरकुरी बनेंगी.
चाशनी हमेशा हल्की गर्म रखें, ताकि जलेबियां उसमें अच्छी तरह रस सोख सकें.
जलेबियों को चाशनी में ज्यादा देर तक न रखें, वरना उनका कुरकुरापन कम हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »