Banarasi Chura Matar: नाश्ते में लोग कुछ हल्का खाना पसंद करते हैं. अगर आप पराठे-पूड़ी जैसे रोजाना के नाश्ते से हटकर कुछ टेस्टी और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो बनारसी चूड़ा मटर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. उत्तर प्रदेश के बनारस का ये मशहूर स्ट्रीट फूड डिश अपने अनोखे स्वाद के लिए काफी पसंद किया जाता है. पोहे (चूड़ा), हरी मटर, घी और हल्के मसालों के कॉम्बिनेशन से तैयार की जाने वाली ये रेसिपी स्वाद में कमाल है. खास बात ये है कि चूड़ा मटर झटपट बनकर तैयार हो जाती है.
चूड़ा मटर का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद इसे बार-बार बनाने का मन करता है. घी में भुने काजू, अदरक और हरी मिर्च का तड़का इसे और भी खास बना देता है, जबकि नींबू का रस और हरा धनिया इसकी फ्लेवर को कई गुना बढ़ा देते हैं. बनारसी चूड़ा मटर शाम की चाय से लेकर सुबह के नाश्ते तक में बहुत ही मजे से खाया जा सकता है.
इंग्रेडिएंट्स:
कैसे बनाएं बनारसी चूड़ा मटर
1. बनारसी चूड़ा मटर बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा दूध डालकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे पोहा सॉफ्ट हो जाएगा और उसका स्वाद भी बढ़ जाएगा.
2. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और काजू को गोल्डन होने तक भून लें. काजू निकालकर अलग रख दें. अब उसी घी में जीरा और हींग डालें.
3. इसके बाद अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लें. अब हरी मटर डालें और कड़ाही को ढककर करीब 8 से 10 मिनट तक पकाएं, ताकि मटर अच्छी तरह पक जाए और सॉफ्ट हो जाए.
4. जब मटर पक जाए तो इसमें नमक, चीनी और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब भीगा हुआ पोहा डालें और सभी चीजों को हल्के हाथों से मिक्स करें.
5. आखिर में नींबू का रस, भुने हुए काजू और हरा धनिया डालकर एक बार फिर मिला लें. आपका बनारसी चूड़ा मटर तैयार है. आप गरमा-गरम चूड़ा मटर को चाय के साथ मजे से खा सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क