Masala Aloo Sandwich Recipe: सुबह नाश्ते में 10 मिनट में बनाएं मसाला आलू सैंडविच, स्‍वाद ऐसा कि मांगकर खाएंगे बच्‍चे, शेफ कुणाल ने बताई आसान रेसिपी

मसाला आलू सैंडविच एक पॉपुलर स्नैक है जिसे जल्दी में बनाया जा सकता है. इसके साथ ही यह पेट भरने वाला और टेस्टी भी होता है. बच्चों के लिए सुबह ब्रेकफास्ट के लिए आप घर पर कुछ मिनटों में ही आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
आलू का मसाला बचा तो आप सैंडविच बना सकते हैं. (PHOTO:AI) आलू का मसाला बचा तो आप सैंडविच बना सकते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST

Masala Aloo Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में हर दूसरे घर की कहानी यही होती है कि ऐसा क्या बनाएं जो जल्दी बन भी जाए और उसका स्वाद भी लाजवाब हो. रोज-रोज पराठा और पोहा खाने से मन भर जाता है और तब कुछ मसालेदार और क्रिस्पी खाने की क्रेविंग होती है. अगर आप भी कुछ झटपट, स्वादिष्ट और पेट भरने वाली डिश बनाना चाहते हैं तो आप एक बार मसाला आलू सैंडविच बनाकर ट्राई करें.

Advertisement

मसाला आलू सैंडविच बहुत आम डिश है, लेकिन इसका स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को ही बहुत पसंद आता है. सुबह के नाश्ते से लेकर बच्चों के टिफिन और शाम की चाय के साथ भी आप इसे खा सकते हैं. खास बात यह है कि सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने अपनी आसान मसाला आलू सैंडविच रेसिपी शेयर की है, जिसे फॉलो करके आप भी घर पर कुछ ही मिनटों में इसे तैयार कर सकते हैं.

शेफ के मुताबिक, यह सैंडविच बाहर से सुनहरा और कुरकुरा होता है, जबकि अंदर आलू का मसालेदार और नरम मिक्सर इसे बेहद लाजवाब बना देता है. अगर घर में उबले आलू और ब्रेड मौजूद हैं, तो यह रेसिपी महज 10 मिनट में तैयार हो जाएगी.

मसाला आलू सैंडविच के लिए सामग्री

स्टफिंग के लिए

  • 3 बड़े चम्मच तेल
  • 3 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 1½ छोटा चम्मच राई
  • 1½ छोटा चम्मच जीरा
  • ½ छोटा चम्मच हींग
  • ½ कप बारीक कटा प्याज
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • थोड़ी-सी करी पत्तियां (वैकल्पिक)
  • 4 मध्यम आकार के उबले आलू
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक मुट्ठी हरा धनिया
  • 2 छोटे चम्मच चाट मसाला

सैंडविच के लिए

Advertisement
  • 8 ब्रेड स्लाइस
  • हर सैंडविच के लिए 1 बड़ा चम्मच मक्खन
  • ½ कप गाढ़ी हरी चटनी
  • तली हुई हरी मिर्च के लिए
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 6–8 हरी मिर्च (बीच से चीरी हुई)
  • ऊपर से छिड़कने के लिए थोड़ा-सा चाट मसाला

मसाला आलू सैंडविच बनाने की आसान विधि

  1. सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें सूखी लाल मिर्च, राई, जीरा और हींग डालकर तड़कने दें.
  2. अब इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर लगभग एक मिनट तक भूनें. चाहें तो करी पत्ते भी डाल सकते हैं.
  3. अब उबले हुए आलुओं को हाथ से हल्का-सा मैश करके पैन में डालें. इसके बाद नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, कटा हरा धनिया और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. कुछ मिनट चलाने के बाद गैस बंद कर दें. आपकी मसालेदार आलू की स्टफिंग तैयार है. अब ब्रेड की एक स्लाइस पर हरी चटनी और दूसरी तरफ मक्खन लगाएं.
  5. चटनी वाली स्लाइस पर आलू की स्टफिंग फैलाकर दूसरी ब्रेड से ढक दें. ध्यान रखें कि मक्खन लगी सतह बाहर की ओर रहे. 
  6. सैंडविच को सैंडविच मेकर में या तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें. इसके बाद तैयार सैंडविच को बीच में से काट लें.

ऐसे करें सर्व

Advertisement

एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गर्म करके चीरी हुई हरी मिर्च हल्की-सी तल लें और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें. गर्मागर्म मसाला आलू सैंडविच को इन तली हुई हरी मिर्च और हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें.

क्यों ट्राई करें यह रेसिपी?

  • जल्दी से तैयार हो जाती है.
  • बच्चों के टिफिन और ऑफिस लंच के लिए बढ़िया ऑप्शन है.
  • घर में मौजूद साधारण सामग्री से आसानी से बनती है.
     
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »