Dahi Pyaaz Ki Chutney: सिंपल दाल-चावल में नहीं आ रहा स्वाद, झटपट बनाएं दही-प्याज की चटनी, स्वाद हो जाएगा दोगुना

गर्मियों में सादा दाल-चावल खाकर मन उब जाता है, ऐसे में अगर चटपटी चटनी मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है. गर्मियों के दिनों में दही प्याज की झटपट बनने वाली चटनी आप बना सकते हैं, जो खाने का टेस्ट बढ़ा देती है. इसके साथ ही यह खाने में भी बहुत लाजवाब लगती है.

Advertisement
प्याज गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है (PHOTO:AI) प्याज गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

Dahi Pyaaz Ki Chutney: गर्मियों के मौसम में लंच हो या डिनर सादी दाल और सब्जी खाकर मन भर जाता है और कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का मन करता है. ऐसे में घर कुछ ऐसा मिल जाए तो खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी दे, तो मजा ही आ जाए. धनिया-पुदीना की चटनी तो सब लोग ही खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी प्याज और दही की चटनी खाई है. 

Advertisement

गर्मी में दही-प्याज की चटनी सादे खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है और शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है. इसलिए भारत के गर्म हिस्सों में अक्सर ही लोग इसे बनाकर खाते हैं और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में 10 मिनट से ज्यादा समय भी नहीं लगता और घर में मौजूद सामान्य चीजों से यह आसानी से तैयार हो जाती है.

अगर आप रोज की हरी या टमाटर की चटनी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो दही और प्याज से बनी यह चटनी जरूर बनाएं.

दही-प्याज की चटनी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप ताजा दही
  • 1 मिडियम आकार का प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
  • ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
  • तड़के के लिए
  • 1 छोटा चम्मच तेल या घी
  • ½ छोटा चम्मच राई
  • 6-8 करी पत्ते
  • एक चुटकी हींग
  • 1 सूखी लाल मिर्च

बनाने की आसान तरीका

Advertisement

सबसे पहले दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह पूरी तरह स्मूद हो जाए. अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.

अब एक छोटे पैन में तेल या घी गर्म करें. इसमें राई डालें. जब राई चटकने लगे, तब हींग, करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भून लें.

तैयार तड़के को दही वाले मिक्सर पर डाल दें और अच्छी तरह मिला लें. आपकी टेस्टी दही-प्याज की चटनी तैयार है.

किन चीजों के साथ खा सकते हैं?

दही-प्याज की चटनी को आप कई तरह के खाने के साथ खा सकते हैं, जैसे- पराठा, पूरी,दाल-चावल,बाजरे या ज्वार की रोटी,पकौड़े,समोसा,टिक्की,कबाब,सैंडविच या रैप के साथ भी यह मजेदार लगती है.

सेहत के लिए भी फायदेमंद 

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. वहीं प्याज में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को गर्मी से राहत देने में सहायक माने जाते हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा ताजा और ठंडा दही इस्तेमाल करें.
  • अगर दही ज्यादा खट्टा हो तो थोड़ा ताजा दही मिलाकर स्वाद बैलेंस रखें.
  • चटनी को बनाकर 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
  • इसे लंबे समय तक बाहर न रखें और ताजा बनाकर ही खाएं.
     

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »