Beetroot Aloo Cutlet Recipe: शाम की चाय के साथ अक्सर हल्का, चटपटा और कुरकुरा खाने का मन करता है. लेकिन ये सोचकर कि घर पर बनाने में ज्यादा समय लगेगा, लोग बाहर से ऑर्डर कर लेते हैं. जबकि सच यह है कि घर पर भी कम समय में बाजार से ज्यादा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता बना सकते हैं. ऐसा ही एक आसान और टेस्टी ऑप्शन है बीटरूट आलू कटलेट.
चुकंदर, आलू और कुछ मसालों से बना यह कटलेट खाने में काफी लाजवाब होता है और इसे मिनटों में आसानी से तैयार किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि बीटरूट आलू कटलेट कैसे बनाया जाता है और इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 चुकंदर
2 आलू
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
तलने के लिए तेल
स्वादानुसार नमक
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क