Baisakhi Special Recipe: घर पर बनाएं हलवाई जैसे पीले मीठे चावल, बैसाखी पर सब करेंगे तारीफ, झटपट नोट करें रेसिपी
बैसाखी 2026 के खास मौके पर अपने त्योहार में मिठास घोलने के लिए बनाएं पारंपरिक पीले मीठे चावल. शेफ की इस आसान रेसिपी के साथ आप घर पर ही होटल जैसा स्वाद पा सकते हैं, केसर, इलायची और सूखे मेवों से भरपूर यह व्यंजन समृद्धि का प्रतीक है. आज ही ट्राई करें.
Baisakhi Special Peele meethe chawal: बैसाखी का त्योहार खुशियों, नई फसल और उमंग का प्रतीक माना जाता है और 14 अप्रैल के दिन इसे खासतौर पर पंजाब और उत्तर भारत में इसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन घरों में खास पकवान बनाए जाते हैं, जिनका बच्चों से लेकर बड़ों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस दिन पंजाबियों के घरों में मक्के दी रोटी और सरसों के साग के अलावा पीले मीठे चावल यानी केसरिया चावल बनाने का भी रिवाज है, जो खाने में बड़े ही स्वादिष्ट लगते हैं .
Advertisement
बैसाखी पर बनाएं पीले चावल?
बैसाखी के दिन पीले मीठे चावल बनाने का खास महत्व भी होता है, इन चावलों का सुनहरा रंग और खुशबू हर किसी का दिल जीत लेती है. बैसाखी पर बनाए जाने वाले ये मीठे चावल सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक भी माने जाते हैं. इनका सुनहरा रंग नई फसल और अच्छे भविष्य का इशारा देता है. अगर आप भी इस बैसाखी कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो शेफ रणवीर बरार की बताई आसान रेसिपी से घर पर ही होटल जैसे मीठे चावल तैयार कर सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क